छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम टीएस सिंहदेव ने बताया भाजपा का फुलफार्म

<p><em>लोकसभा चुनाव से पहले ट्विटर वार शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर सियासी वार-पलटवार होता हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने पोस्ट के जरिए भाजपा को भ्रष्टाचारी जुटाओं पार्टी बता दिया है। उन्होंने कहा कि, BJP सत्ता के लालच में भ्रष्टाचारियों पर फूल बरसा रही है। भाजपा वाशिंग मशीन नहीं, लॉन्ड्री सर्विस निकल रही है।&nbsp;</em></p>

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम टीएस सिंहदेव ने बताया भाजपा का फुलफार्म
04-04-2024 - 02:16 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

छत्तीसगढ़ में 'बाबा' के नाम से मशहूर टीएस  सिंहदेव ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा का फुलफार्म बताया है।  उन्होंने लिखा है कि पिछले दस सालों से जिसे हम वाशिंग मशीन समझ रहे थे, वह तो पूरी लॉन्ड्री सर्विस निकली। भाजपा मतलब भ्रष्टाचारी जुटाओ पार्टी। प्रधानमंत्री जिनको देश में घूम-घूम कर भ्रष्टाचारी बताते हैं, फिर अपनी ED, CBI की छड़ी घुमाते हैं और सभी भ्रष्टाचार के दागी नेता अचानक बेदाग हो जाते हैं। 

सिंहदेव ने आगे लिखा है कि जिनके खिलाफ सबसे ज़्यादा नारे लगाए, सत्ता के लालच में उन पर ही फूल बरसाए। 25 ऐसे विपक्षी नेताओं को भाजपा में शामिल किया गया, जिनके ऊपर लगातार आरोप लगते रहे, मुकदमे डलते रहे और पार्टी बदलते ही अचानक वो मुकदमे रफा दफा हो गए। 

बता दें कि तीन बार सिंहदेव ने अनुराग सिंह को हराया है। दरअसल, 2008, 2013 और 2018 में टीएस सिंहदेव ने भाजपा के अनुराग सिंह को हरा दिया था। इसके बाद भाजपा ने राजेश अग्रवाल पर भरोसा किया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।