चरणदास महंत के बयान पर बवाल , पीएम का सर फोड़ने वाले बयान की दी सफाई
<p>राजनांदगांव की एक चुनावी सभा में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया। उन्होंने पीएम का सर फोड़ने की बात कही।अब विवादों में फसने पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने खेद जताया है । उन्हाेंने कहा, मेरे बयान से अगर बुरा लगा हो तो मैं खेद प्रकट करता हू। छत्तीसगढ़ी में दिए गए मेरे बयान पर तिल का ताड़ बनाया गया। मेरे कहने का जो मतलब है उसे गलत ढंग से प्रचारित किया गया। भाजपा ने इसे हाथों-हाथ लिया और चुनावी मुद्दा बना दिया। अब भाजपा ने महंत के बयान को लेकर "मैं भी मोदी का परिवार, पहली लाठी मुझे मार" अभियान छेड़ दिया है। </p>
भाजपा ने इस बयान को हाथों-हाथ लिया और चुनावी मुद्दा बना दिया। अब भाजपा ने महंत के बयान को लेकर "मैं भी मोदी का परिवार, पहली लाठी मुझे मार" अभियान छेड़ दिया है।
बीजेपी के इस अभियान के बाद अब डॉ महंत बैकफुट पर आते दिख रहे हैं। चरणदास महंत ने सफाई देते हुए कहा , मैं शुद्ध रूप से छत्तीसगढ़िया कबीर पंथी हूं। मैं किसी के अपमान और प्रधानमंत्री के अपमान के बारे में सोच भी नहीं सकता। जो भी मेरे बारे में प्रचारित किया जा रहा है वह हास्यास्पद है।
What's Your Reaction?