पूर्व डाकू मलखान सिंह को मिली कांग्रेस की सरपरस्ती ,भाजपा,सपा और अब कांग्रेस में दलबदल

<p>मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का दौर जारी है। इसी क्रम में पूर्व डकैत मलखान सिंह ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में पूर्व डकैत मलखान सिंह के अलावा कई अन्य लोगों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।</p>

पूर्व डाकू मलखान सिंह को मिली कांग्रेस की सरपरस्ती ,भाजपा,सपा और अब कांग्रेस में दलबदल
09-08-2023 - 02:59 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

भाजपा से टिकट न मिलने से छोड़ी थी पार्टी 

मलखान सिंह ने वर्ष 2014 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी और 2019 में विधानसभा चुनाव में टिकट मांगा था। मगर जब उन्हें टिकट नहीं मिला तो उन्होंने भाजपा से त्यागपत्र दे दिया था। उसके बाद वह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) में शामिल हो गए थे। अब मलखान सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। दावा किया जा रहा है कि वह राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रचार करेंगे।

चम्बल के इनामी डाकू रह चुके हैं मलखान सिंह 

वर्तमान में मलखान सिंह की पत्नी गुना जिले की आरोन क्षेत्र की सिनगयाई पंचायत से सरपंच हैं, वह निर्विरोध चुनाव जीती थीं। किसी दौर में मलखान सिंह की गिनती चंबल के खूंखार डकैत में हुआ करती थी, उन पर जहां एक लाख से अधिक का इनाम था और सौ से अधिक मामले दर्ज थे, जिनमें अपहरण, हत्या, डकैती आदि के मामले शामिल थे। उन्होंने 1982 में आत्मसमर्पण कर दिया था और लगभग छह साल उन्होंने जेल में गुजारे। उन्हें वर्ष 1989 में सभी मामलों से बरी कर दिया गया था। फिर, वह जेल से छूटे और उसके बाद राजनीति में सक्रिय हैं। वह राजनीतिक दलों और नेताओं पर बेबाक बयानी करने से कभी नहीं हिचकते।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।