जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष समाजवादी नेता शरद यादव का 75 वर्ष की आयु में निधन

<p>जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व अध्यक्ष और दिग्गज समाजवादी नेता शरद यादव का निधन हो गया है। वे 75 वर्ष के थे।</p>

जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष समाजवादी नेता शरद यादव का 75 वर्ष की आयु में निधन
12-01-2023 - 11:17 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

शरद यादव की पुत्री सुभाषिनी ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने अपनी ट्वीट में लिखा, ' पापा नहीं रहे। उनकी उम्र 75 वर्ष थी। ' जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे शररद यादव का स्वास्थ्य लंबे समय से खराब चल रहा था। उनकी बीमारी के कारण ही उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान उन्होंने आाखिरी सांस ली।

दिग्गज समाजवादी नेता शरद यादव वो नेता रहे जिन्होंने लालू यादव और नीतीश कुमार दोनों के साथ में काम किया। जीवन के उत्तरार्ध में नीतीश कुमार से संबंध मधुर ना रहने की स्थिति में वे अलग-थलग पड़ गये थे। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने से वे राजनीतिक जीवन में भी शिथिल हो गये थे। यादव वर्ष 1999 से 2004 के मध्य अटल बिहारी वायपेयी की सरकार में विभिन्न विभागों के मंत्री भी रहे। 

शरद यादव के निधन पर अनेक नेताओं से श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनके समाजवादी मित्र लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट के जरिये कहा है कि अभी सिंगापुर में रात्रि में के समय शरद भाई के जाने का दुखद समाचार मिला। बहुत बेबस महसूस कर रहा हूँ। आने से पहले मुलाक़ात हुई थी और कितना कुछ हमने सोचा था समाजवादी व सामाजिक न्याय की धारा के संदर्भ में। शरद भाई...ऐसे अलविदा नही कहना था। भावपूर्ण श्रद्धांजलि!

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा है, '  पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव जी का निधन दुःखद। शरद यादव जी से मेरा बहुत गहरा संबंध था। मैं उनके निधन की खबर से स्तब्ध एवं मर्माहत हूं। वे एक प्रखर समाजवादी नेता थे। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।'

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि आदरणीय अभिभावक शरद यादव जी को अश्रुपूर्ण भावभीनी श्रद्धांजलि। शत्-शत् नमन।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।