नड्डा करेंगे संकल्प पत्र का विमोचन, दीया के समर्थन में रोडशो में भाग लेंगे गडकरी
<p><em><strong>बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज एक दिवसीय प्रवास पर राजस्थान आएंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। </strong></em></p>
राजधानी जयपुर में विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी दीया कुमारी के समर्थन में रोड शो का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में दीया कुमारी के साथ एक रोड शो में भाग लेंगे। रोड शो शाम 4ः30 बजे से विद्याधर नगर स्थित परशुराम सर्किल से शुरू होकर आरसी पैराडाइज, नाड़ी का फाटक पर समाप्त होगा।
इसके बाद नितिन गडकरी विद्याधर नगर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। दीया कुमारी का चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। दीया ने बुधवार दिन की शुरुआत ढेहर के बालाजी महाराज के दर्शन करके आशीर्वाद लिया। इसके बाद दीया कुमारी ने वार्ड 26 और वार्ड 35 में जनसभाओं को संबोधित किया।
12वीं तक मुफ्त शिक्षा का हो सकता है वादा
गरीब परिवार की छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा दिए जाने पर जोर रहेगा। उज्ज्वला योजना के तहत 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिल सकता है। गरीब परिवार के सभी छात्रों को 12वीं तक की मुफ्त शिक्षा, सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील के साथ पौष्टिक नाश्ता और कई वंदे भारत ट्रेनें भी चलाये जाने के वादे किए जा सकते हैं। आदिवासी समुदाय सशक्तिकरण के लिए बड़े वादे हो सकते हैं।
दौसा के महुवा और सिकराय में दो विशाल जनसभा
राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दोपहर बाद दौसा के महुवा और सिकराय में दो विशाल जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को जयपुर में विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
What's Your Reaction?