अपनी ही पार्टी के विरुद्ध आंदोलन करेंगे टीएमसी विधायक अब्दुल करीम

NULL

अपनी ही पार्टी के विरुद्ध आंदोलन करेंगे टीएमसी विधायक अब्दुल करीम
17-08-2022 - 04:58 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पहले एक मंत्री और उनकी महिला मित्र के घर से करोड़ों रुपये बरामद हुए। फिर एक मंत्री का गायों की तस्करी में नाम आया। और अब, पुत्र को ब्लॉक अध्यक्ष बनाने पर तुले उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर के टीएमसी विधायक अब्दुल करीम चौधरी ने ब्लॉक अध्यक्ष को नहीं बदले जाने पर पार्टी के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

उल्लेखनीय है कि जाकिर हुसैन इस्लामपुर में टीएमसी के प्रखंड अध्यक्ष बने हैं। उनकी जगह अब्दुस करीम अपने बड़े बेटे मेहताब हुसैन को प्रखंड अध्यक्ष बनाना चाहते थे। लेकिन ऐसा नहीं हो पाने से नाराज विधायक महोदय अपवनी  पार्टी टीएमसी से नाराज हो गए और अपनी पार्टी के विरुद्ध बिगुल बजाने की धमकी दे डाली है।

अब्दुल करीम ने मंगलवार को इस्लामपुर स्थित अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर प्रखंड अध्यक्ष चुनाव को लेकर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ रोष जताया था। उन्होंने कहा कि जब ममता बनर्जी ने उन्हें मंत्रालय से बाहर कर दिया तो भी उन्होंने कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि वे अपनी विधानसभा में पार्टी के समर्थन के बिना लोगों के प्यार से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। लंबे समय से विधायक रहे अब्दुल का आरोप है कि उन्हें टीएमसी में प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने इस्लामपुर में आंदोलन की चेतावनी देते हुए ममता बनर्जी से निर्णय वापस लेने की बात कही.

अब्दुल करीम ने आरोप लगाया कि तृणमूल के इस्लामपुर प्रखंड के मौजूदा अध्यक्ष जाकिर एक ‘अपराधी हैं और उनसे डरते भी हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने बड़े बेटे को प्रखंड अध्यक्ष बनाये जाने के लिए अभिषेक बनर्जी को पत्र भी लिखा था। लेकिन, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन्हें पार्टी में उचित सम्मान नहीं दे रही हैं।

वहीं तृणमूल विधायक की शिकायत पर पार्टी के उत्तर दिनाजपुर जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने कहा, ‘कोलकाता की बैठक में प्रखंड अध्यक्ष के तौर पर कमलद्दीन का नाम आया  लेकिन वह सुजाली इलाके का रहने वाला है।मैंने ऐसे में आपत्ति करके जाकिर हुसैन का नाम सुझाया और पार्टी नेतृत्व ने जाकिर के नाम की घोषणा भी कर दी। इसके बाद पार्टी ने सर्वे करवाया जिसमें जाकिर का किसी आपराधिक कृत्य में लिप्त होना नहीं पाया गया। पता नहीं अब्दुल करीम जाकिर को क्यूं आपराधिक प्रवृत्ति का बता रहे हैं।‘

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।