राजस्थान में अदालत के बाहर गैंगस्टर संदीप शेट्टी की हत्या
राजस्थान के कई जिलों गुंडों-बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे उन्होंने अदालत के बाहर सरेआम फायरिंग कर एक शख्स की हत्या कर दी। नागौर सोमवार, 19 सितंबर को अदालत के बाहर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और एक अन्य गैंगस्टर संदीप शेट्टी की दिनदहाड़े हत्या कर दी।
इस घटना को अंजाब देकर बदमाश चंद ही मिनटों में ही मौके से फरार हो गये। हालांकि पुलिस ने भी पूरे इलाके में स्थगन नाकाबंदी कर दी है। उसने मौके से कारतूस के 9 खोल बरामद किए हैं।
कोर्ट के बाहर हुई साथ ही घटना के तुरंत बाद एसपी राममूर्ति जोशी एडिशनल एसपी राजेश मीणा सहित पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे.
इस मामले में गैंगस्टर संदीप शेट्टी की कनपटी पर गोली लगी और उसके एक साथी को भी गोली लगी है। गोलियां इतनी ताबड़तोड़ चलाई गईं कि एक गोली अदालत के बाहर खड़े एक वकील को भी छूकर निकल गई।
गोलीबारी इस घटना इतनी तीव्रता से अंजाम दिया गया कि अदालत में खड़े वकीलों कुछ समझ ही नहीं आया। पटाखे जैसी आवाज में गोलियों के चलने की आवाजें आईँ और इसके तुरंत बाद गैंगस्टर संदीप शेट्टी को खून से लथपथ जमीन पर गिरा हुआ पाया गया। घटना के बाद गैंगस्टर संदीप शेट्टी के साथी उसे नागौर के जेएलएन अस्पताल ले गए। जहां संदीप शेट्टी की मौत हो गई। संदीप शेट्टी के साथी जो स्कॉर्पियो में सवार थे, उनमें से एक साथी को गोली लगी जिसे पुलिस डिटेन करने के बाद अस्पताल ले गई।
उल्लेखनीय है कि संदीप शेट्टी हरियाणा का नामी गैंगस्टर था और नागौर के रघुवीर हत्याकांड का बदला लेने के लिए नागौर के ही आरोपी दिनेश माली को मारने के लिए संदीप को सुपारी मिली थी। इसके लिए शेट्टी के साथियों ने दिनेश की कार को ट्रक से टक्कर मारी लेकिन उसमें दिनेश बच गया और उसके साथ सवार युवक नरेंद्र की मौत हो गई थी। इसी संदर्भ में संदीप पर गोलीबारी की गई।
What's Your Reaction?