जयपुर में 2 सरकारी कर्मचारियों के घर मिला कुबेर का खजाना... सोने की घड़ियां, बीएमडबल्यू और लाखों नकद

<p><em><strong>भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को जयपुर में बड़ी कार्रवाई की है।</strong></em></p>

जयपुर में 2 सरकारी कर्मचारियों के घर मिला कुबेर का खजाना... सोने की घड़ियां, बीएमडबल्यू और लाखों नकद
07-12-2022 - 06:42 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को जयपुर में बड़ी कार्रवाई की है। जयपुर एसीबी की विभिन्न टीमों ने मुख्यालय सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की महिला सूचना सहायक प्रतिभा कमल और डिस्कॉम के डबल एओ दीपक गुप्ता के ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान प्रतिभा कमल के घर से सर्च के दौरान 22 लाख रुपए नकद, सोने के आभूषण, बीएमडब्ल्यू सहित 6 कार मिली हैं। 
दीपक गुप्ता के घर से सोने की घड़ियां, गहने मिले। साथ ही, दीपक के घर के अंदर ही होम थिएटर बना हुआ था। एसीबी डीजी बीएल सोनी ने बताया कि सर्च की कार्रवाई अभी भी जारी है, जिसमें और अधिक अघोषित संपत्तियों का खुलासा होने की संभावना है। सर्च के दौरान लाखों की नकदी, जेवरात, लग्जरी गाड़ियां व चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए हैं।
अघोषित संपत्ति उजागर
एसीबी डीजी बीएल सोनी ने बताया कि प्रतिभा कमल के विभिन्न ठिकानों पर की गई सर्च के दौरान अघोषित संपति का खुलासा हुआ है। प्रतिभा कमल के ठिकानों से 22.90 लाख रुपए से अधिक की नकदी, 1.3 किलो सोने के आभूषण, 2 किलो चांदी, चार लक्जरी वाहन बीएमडब्ल्यू कार व बाइक सहित चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। इसके साथ ही एक ऑफिस, एक फ्लैट, 7 दुकानें और 13 आवासीय भूखंडों के दस्तावेज बरामद किए हैं। ऑफिस व मकान से कई महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। एसीबी ने प्रतिभा कमल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू किया है।
घर में बना रखा होम थियेटर और जिम
जयपुर में ही डिस्कॉम के दीपक गुप्ता घर 14 लाख रुपए नकद, 1 किलो सोने के आभूषण, 32 किलो चांदी, दो लग्जरी गाडी सहित चल-अलच संपत्ति के दस्तावेज मिले है। 3 स्टार होटल के पार्टनरशिप के कागज भी मिले हैं। इसके अलावा दीपक ने घर में 2 मंजिला लिफ्ट, एक लग्जरी होम थियेटर, एक अफ्रीकन ग्रे तोता, चाउ-चाउ चाईनिज डाॅग (एक जोड़ा), 2 सोने की घड़ी और अन्य इंपोर्टेड घड़ियां, मिनी जिम, पासपोर्ट (परिवार सहित यूएई विजिट) बेशकीमती झूमर और होम अपलाईंसेज, सेंसर वाले पंखे/लाइट /दरवाजे, 13 एसी, लाइट वाला फव्वारा, महंगे कालीन और कई फर्मों और प्रोपर्टी के दस्तावेज प्राप्त हुए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।