घोर कलयुग: 13 साल के लड़के से प्रेग्नेंट हुई महिला, बनी उसके बच्चे की मां, जो कभी बुलाता था उसको ‘मां’..!

<p><em><strong>बचपन में महिलाओं पर क्रश होना कोई नई बात नहीं है। इस एकतरफा प्यार को लोग वर्षों नहीं भूल पाते पर किसी महिला का बच्चे पर दिल आ जाए।&nbsp;ऐसा ही शायद ही सुना होगा। अमेरिका के कोलोराडो शहर में ऐसा ही मामला सामने आया है।</strong></em></p>

घोर कलयुग: 13 साल के लड़के से प्रेग्नेंट हुई महिला, बनी उसके बच्चे की मां, जो कभी बुलाता था उसको ‘मां’..!
07-03-2023 - 07:43 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

एक महिला को 13 साल के एक बच्चे पर क्रश था। वह उसे अपने साथ ले आई और घर में रखा।  शुरुआत में वह बच्चा महिला को मां कहकर बुलाता। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग थी लेकिन एक दिन महिला ने उसके साथ फिजिकल रिलेशन बना लिये नतीजतन महिला प्रेग्नेंट हो गई. दुनिया की परवाह न करते हुए उसने बच्चे को जन्म भी दिया और अदालत में भी इसे स्वीकार किया।

अमेरिका के कोलोराडो शहर की निवासी 31 साल की एंड्रिया सेरानो को 13 साल के इस बच्चे पर क्रश था। काम में हाथ बंटाने के बहाने वह उसे अपने साथ घर में ले आई। उसकी मां को भी उसने यही बताया कि घर में काम करने वाले एक बच्चे की जरूरत है। दोनों कुछ महीनों तक साथ रहे। बातचीत चलती रही। इस बीच दोनों के बीच एक खास तरह का रिश्ता बन गया। लड़का एंड्रिया को मां कहकर बुलाने लगा।आसपास के लोग भी उसे मां की तरह ही समझते थे। फिर एक दिन अचानक एंड्रिया ने लड़के के साथ फिजिकल रिलेशन बनाए और उसे कहा कि इसके बारे में वह किसी को बताए नहीं।
लड़का अब उस बच्चे का पापा कहलाएगा
मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एंड्रिया सेरानो को गिरफ्तार कर लिया। वह कोर्ट पहुंची तो अदालत में स्वीकार कर लिया कि दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने थे और अब वह उसके बच्चे की मां बनने वाली है। महिला की हालत को देखते हुए जज ने उसे 70,000 डॉलर के मुचलके पर रिहा कर दिया। इस बीच दोनों के बीच एक समझौता हो गया। 13 साल का यह लड़का अब उस बच्चे का पापा कहलाएगा। कोर्ट को भी इसकी जानकारी दी गई।
कुछ महीने पहले बेटे को जन्म दिया
समझौते को देखते हुए जज ने मुकदमा खत्म करने का फैसला किया है। हालांकि, लड़के के परिवार वाले इस बात से खुश नहीं है। उसकी मां ने कहा, मेरे बच्चा हमेशा उसे मां कहकर बुलाता था। इस महिला ने मेरे बेटे का बचपन छीन लिया। मुझे मेरे बच्चे पर दया आ रही है। कानून के मुताबिक, बच्चे के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने के जुर्म में एंड्रिया को 10 साल तक की सजा हो सकती थी लेकिन समझौते की वजह से उसे रिहा कर दिया गया। कुछ महीने पहले उसने बेटे को जन्म दिया है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।