नौकरियों की सौगात! रोजगार मेले में पीएम मोदी 71 हजार लोगों को देंगे नियुक्ति पत्र

<p><em><strong>केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों में ये भर्तियां की जा रही हैं। पीएमओ ने कहा कि देशभर से चुने गए इन युवाओं को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया जाएगा। ये युवा राजस्व विभाग वित्तीय सेवा विभाग डाक विभाग स्कूल शिक्षा विभाग उच्च शिक्षा विभाग रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों व अन्य विभागों में शामिल होंगे।</strong></em></p>

नौकरियों की सौगात! रोजगार मेले में पीएम मोदी 71 हजार लोगों को देंगे नियुक्ति पत्र
22-07-2023 - 10:09 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को लगभग 70 हजार युवाओं को वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन युवाओं को संबोधित भी करेंगे। यह रोजगार मेला देशभर के 44 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।
केंद्र सरकार के विभागों के साथ साथ राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों में ये भर्तियां की जा रही हैं। पीएमओ ने कहा कि देशभर से चुने गए इन युवाओं को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया जाएगा। ये युवा राजस्व विभाग, वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, जल संसाधन विभाग, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग और गृह मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में सरकार में शामिल होंगे।
रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता 
बयान में कहा गया कि रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता पूरी करने की दिशा में यह रोजगार मेला एक प्रयास है। इसके अधिक रोजगार सृजन और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए सार्थक अवसर उपलब्ध कराने और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए प्रेरक भूमिका निभाने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।