‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’: कश्मीर नरसंहार की कहानी अब ओटीटी पर

<p><em><strong>विवेक अग्निहोत्री की वेब सीरीज &lsquo;द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड&rsquo; का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पिछले साल रिलीज हुई द कश्मीर फाइल्स से ही ये सीरीज भी जुड़ी है। उस फिल्म को बनाते वक्त जो इंटरव्यू, रिसर्च और इंटरव्यूज मेकर्स ने लिए थे, उन्हीं को पिरोकर एक सीरीज की शक्ल दी गई है। जहां खुद कश्मीर पंडित अपना दर्द बयां कर रहे हैं।</strong></em></p>

‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’: कश्मीर नरसंहार की कहानी अब ओटीटी पर
22-07-2023 - 10:08 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री ने अपकमिंग वेब सीरीज ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’ का शुक्रवार को ट्रेलर रिलीज कर दिया है। अग्निहोत्री ने कहा कि इस वेब सीरीज में उनकी साल 2022 में आई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लिए की गई रिसर्च, वीडियोज और इंटरव्यूज को आधार बनाया गया है। ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’ सात एपिसोड वाली वेब सीरीज है, जो कि ओटीटी डिजिटल मंच ‘जी5’ पर रिलीज की जाएगी। मेकर्स ने शुक्रवार को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसे खुद विवेक अग्निहोत्री ने शेयर किया और फैंस की प्रतिक्रियाओं को भी ट्विटर पर साझा किया।
ट्रेलर में दिखा पीड़ितों का दर्द
सीरीज के मेकर्स के मुताबिक, इसमें इतिहासकारों, विशेषज्ञों, वास्तविक पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ की गई बातचीत शामिल है। विवेक अग्निहोत्री ने दावा किया कि ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’ एक प्रकार का राष्ट्रीय संग्रह है, जो भविष्य के लिए अहम दस्तावेज के रूप में काम करेगा।
‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’ में क्या है खास
‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’ ट्रेलर की शुरुआत कश्मीर के सुंदर वादियों के साथ आती है। जहां एक महिला कहती हैं कि आजतक कश्मीर की खूबसूरत वादियों में रोमांटिक फिल्मों को फिल्माया गया। यहां ‘शकीरा’ और यशराज फिल्म्स की कई फिल्में दर्शाई गई थी लेकिन एक कश्मीर और भी है, जिसे कश्मीरी पंडितों ने सहा है।
कश्मीरी पंडितों की दास्तां, उन्हीं की जुबानी
वहीं इस ट्रेलर में कुछ कश्मीर पंडितों के बयान भी सुनने को मिलते हैं। एक महिला कहती हैं, घर के बाहर लेटर लिखे जाते थे कि अब कौन मारे जाएंगे। उस वक्त कश्मीर में हिंदू पंडितों को कुत्ते बिल्ली की तरह मारा जा रहा था। इस तरह की ढेर सारे इंटरव्यूज हैं जो दिखाता है कि कैसे कश्मीरी पंडितों पर क्रूरता हुई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।