ऐसा लाजवाब मटन खिलाया कि मर मिटी मालकिन, नौकर से किया निकाह..!

<p><em><strong>22 साल की आलिया को 55 साल के रफीक से प्यार हो गया. इस प्यार की शुरुआत मटन हांडी से हुई</strong></em></p>

ऐसा लाजवाब मटन खिलाया कि मर मिटी मालकिन, नौकर से किया निकाह..!
28-10-2022 - 06:45 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

एक अतरंगी पाकिस्तानी जोडे़ की कहानी खासी चर्चा में हैं। उम्र में 33 साल के अंतर के बावजूद 22 साल की आलिया को 55 साल के रफीक से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने निकाह कर लिया। दोनों पहली बार एक रिक्शा में मिले थे, तब आलिया को रफीक ठीक नहीं लगे थे और उनमें झगड़ा होने के बाद रफीक को उन्होंने थप्पड़ तक जड़ दिया था। लेकिन फिर रफीक ने आलिया को मटन पकाकर खिलाया और यहीं से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हो गई। 
इस कपल की लव स्टोरी पाकिस्तानी यूट्यूबर सैयद बासित अली ने शेयर की है। अपनी लव स्टोरी बताते हुए रफीक ने कहा- हम दोनों एक रिक्शा में मिले थे। रिक्शे में एक और लड़का भी था जो आलिया को घूरे जा रहा था। मैंने उसे मना किया तो हम दोनों के बीच बहस हो गई। फिर मैंने उसकी खूब पिटाई की। वह चला गया और मैं आलिया को देखने लगा, जिसके बाद उन्होंने मुझे थप्पड़ मार दिया। 
थप्पड़ हुई शुरुआत
पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए आलिया ने कहा, ‘रिक्शा में मौजूद दूसरे लड़के से ज्यादा रफीक घूर रहा था। मैंने उसे थप्पड़ जड़ दिया। आलिया के रिक्शा से उतरने के बाद रफीक ने उनका पीछा किया और वह उनके घर तक पहुंच गए। लगातार तीन दिन चक्कर लगाने के बाद चौथे दिन आलिया ने रफीक पर तरस खाकर उनसे पूछा कि क्या चाहिए? 
नौकरी मांगी, मिल गई बीवी
रफीक ने आलिया की घर में एंट्री की कहानी बताते हुए कहा, मैंने आलिया से उनके घर में नौकरी के लिए पूछा। मैंने कहा कि मैं खाना अच्छा बनाता हूं और दूसरे सभी घरेलू काम भी कर लूंगा। मैंने पहली बार हांडी मटन पकाकर खिलाया, जिसके बाद आलिया ने निकाह का फैसला कर लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।