नवरात्रि में उपवास का भी भोजन उपलब्ध करायेगा रेलवे

नवरात्रि में उपवास का भी भोजन उपलब्ध करायेगा रेलवे
27-09-2022 - 12:14 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत में इन दिनों नवरात्रि पर्व चल रहे हैं और अक्सर इन दिनों देवियों के उपासक उपवास रखते हैं। विशिष्ट प्रकार के भोज्य पदार्थ ही वे ग्रहण करते हैं। कई ऐसे लोगों को यात्राएं भी करनी पड़ जाती हैं। उपवास के दौरान की जाने वाली यात्रों में लोगों को उपवास के दौरान लिये जा सकने वाले भोज्य पदार्थ नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में उनकी यात्रा कठिन हो जाती है। लेकिन, भारतीय रेलवे ने ऐसे यात्रियों का ध्यान रखने का प्रयास किया है।

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्‍म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने यात्रा के दौरान लोगों को नवरात्र स्‍पेशल खाना देने का निर्णय किया है। लोग अपना मनपसंद खाना आर्डर देकर सीट पर मंगवा सकेंगे। विशेषतौर पर नवरात्रि के समय रेलगाड़ी के जरिये यात्रा करने वालों बिना प्याज-लहसुन और व्रत वाले नमक (सेंधा नमक) से बना खाना दिया जाएगा। यह सुविधा 400 स्टेशनों पर उपलब्ध कराई जाएगी।

यदि उपवास के लिए थाली मंगानी है तो इसके लिए यात्रियों को 1323 पर कॉल कर के ऑर्डर देना होगा। कुछ ही समय में आपके पास साफ-सुथरी थाली के साथ खाना आपकी सीट पर पहुंच जाएगा। यदि इस व्यवस्था की मांग बनी रही तो इसे भविष्य में जारी रखा जा सकेगा।

रेलवे की ओर उपलब्ध कराई जाने वाली व्रत की थाली चार तरह की होगी। पहली थाली में जहां फल, कुट्टू के पकौड़े और दही मिलेंगे तो दूसरी थाली में  आलू की सब्जी, 2 परांठे और साबूदाने की खीर होगी। तीसरी थाली में 4 परांठे, तीन तरह की सब्जी उपलब्ध और साबूदाने की खिचड़ी होगी। चौथी थाली में सिंघाड़ा और आलू के परांठे के साथ पनीर परांठे भी मिलेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।