गोवा जा रही अजूर एयर की फ्लाइट में बम की सूचना, आपात लैंडिंग के बाद यात्री और क्रू मेंबर को सुरक्षित निकाला गया

<p><em>गुजरात के जामनगर में मॉस्को से गोवा जा रही अजूर एयर की एक फ्लाइट में बम की सूचना के बाद सभी 236 यात्रियों को सुरक्षित उतारा लिया गया। आपातकालीन लैंडिंग के बाद विमान को हवाई अड्डे पर ही अलग स्थान पर हवाई पट्टी खड़ा कर दिया गया </em>है।</p>

गोवा जा रही अजूर एयर की फ्लाइट में बम की सूचना, आपात लैंडिंग के बाद यात्री और क्रू मेंबर को सुरक्षित निकाला गया
10-01-2023 - 10:29 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

एटीएस ने पूरी लैंडिग के दौरान मोर्चा संभाल लिया था और दिल्ली से एनएसजी की जामनग पहुंच चुकी है। यह मास्को-गोवा फ्लाइट की पिछले कई घंटों से लगातार जांच चल रही है और फिलहाल अभी तक किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हो सकी।  अब सुरक्षा एजेंसियों से अनुमति मिलने के बाद करीब 11 बजे तक जामनगर से गोवा के लिए फ्लाइट को रवाना किया जाएगा। फिलहाल सभी यात्री और क्रू मेंबर एयरपोर्ट पर ही हैं।
पुलिस महानिरीक्षक (राजकोट और जामनगर रेंज), अशोक कुमार यादव ने बताया कि अजूर एयर की फ्लाइट जेडएफ 2401 में बम की सूचना मिली थी। फ्लाइट को गुजरात के जामनगर हवाईअड्डे पर उतरने के बाद टैक्सीवे पर पार्क करने का निर्देश दिया गया था। फ्लाइट में मौजूद सभी 236 यात्रियों और फ्लाइट के पायलट, क्रेबिन क्रू समेत सभी चालक दल के सदस्यों को विमान से सुरक्षित निकाला गया।
रूसी दूतावास से मिली जानकारी के अनुसार मॉस्को से गोवा जाने वाले विमान में बम होने की खबर के बारे में भारतीय अधिकारियों ने दूतावास को सतर्क किया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।