डीमैट अकाउंट होल्डर्स के लिए राहत की खबर..! सेबी ने 6 महीने आगे बढ़ाई नॉमिनी अपडेट की समय सीमा, सरल है ऑनलाइन प्रक्रिया पढ़ें
<p><em>शेयर बाजार के निवेशकों और ट्रेडिंग करने वालों के लिए राहत की खबर है। मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने डीमैट खातों (Demat Accounts) के संबंध में नॉमिनी की समय सीमा बढ़ा दी है। सेबी की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, डीमैट अकाउंट्स का नॉमिनेशन अब 30 सितंबर 2023 तक कराया जा सकेगा। पहले यह समयसीमा 31 मार्च 2023 थी। अगर आपने अभी तक डीमैट अकाउंट का नॉमिनी नहीं कराया है, तो नई डेडलाइन तक जरूर करा तलें। </em></p>
ऑनलाइन कैसे कराएं नॉमिनी
सबसे पहले डीमैट अकाउंट को लॉग-इन करें। इसके बाद जो पेज खुलेगा, उसके 'My nominees सेक्शन में जाएं। इसके बाद आप 'एड नॉमिनी' या 'opt-out' चुन सकते हैं। नॉमिनी की डीटेल फाइल करें और नॉमिनी का आईडी प्रूफ अपलोड करें। इसके बाद, 'प्रतिशत' में नॉमिनी का हिस्सा दर्ज करें। इसके बाद डॉक्यूमेंट पर ई-साइन करें। यह प्रोसेस Aadhaar OTP के जरिए पूरी करनी होगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और 24-48 घंटों के भीतर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
नॉमिनी के लिए नियम
सेबी के मुताबिक, नॉमिनी के फॉर्म पर अकाउंट होल्डर को दस्तखत करना जरूरी होगा। ई-साइन सुविधा का इस्तेमाल करके ऑनलाइन फाइल किए गए नॉमिनेशन/घोषणा पत्र में गवाह की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, अगर अकाउंट होल्डर दस्तखत के बजाय अंगूठे के निशान का उपयोग करता है, तो फॉर्म पर एक गवाह के हस्ताक्षर भी होने चाहिए। डीमैट खातेमें नॉमिनी को जोड़ने के लिए, आप नॉमिनेशन फॉर्म भरकर दस्तखत के साथ कंपनी के हेड ऑफिस पोस्ट कर सकते हैं। नॉमिनेशन आपके ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट्स पर लागू होगा।
What's Your Reaction?