छी...छी...छी... माधुरी दीक्षित के लिए इतनी गंदी बात..! कोई सोच भी कैसे सकता है, नेटफ्लिक्स के इस शो की हिमाकत तो देखो... 

<p><em><strong>नेटफ्लिक्स के सोप &lsquo;द बिग बैंग थ्योरी&rsquo; शो में माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय को लेकर जो बेतुकी बात कही गई उसे लेकर पूरा बाॅलीवुड उबल पड़ा है। नेटफ्लिक्स को इस एपिसोड के लिए लीगल नोटिस का भी सामना करना पड़ा।&nbsp;</strong></em></p>

छी...छी...छी... माधुरी दीक्षित के लिए इतनी गंदी बात..! कोई सोच भी कैसे सकता है, नेटफ्लिक्स के इस शो की हिमाकत तो देखो... 
29-03-2023 - 01:22 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

नेटफ्लिक्स के ‘द बिग बैंग थ्योरी’ शो में बाॅलीवुड की महान अदाकारा माधुरी दीक्षित को ‘लेपरस प्रॉस्टिट्यूट’ जैसे घटिया और आपत्तिजनक शब्द कहे जाने पर बवाल हो गया। इस शो के दूसरे सीजन में माधुरी दीक्षित के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस मिला। अब इस पूरे मामले पर एक्ट्रेस और राजनेत्री जया बच्चन ने रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि बहुत लंबी जुबान हो गई हैं इनकी। 

‘द बिग बैंग थ्योरी’ के दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में एक सीन है, जहां शेल्डन ऐश्वर्या राय बच्चन की तुलना माधुरी दीक्षित से करते हैं। वह कहते हैं कि ‘क्या ये ऐश्वर्या राय बच्चन हैं। मुझे लगता है कि ये गरीबों की माधुरी दीक्षित हैं।’ ये सुन राज (कुणाल नय्यर) नाराज हो जाता है और कहता है कि ‘तुम्हारी ये कहने की हिम्मत कैसे हुई। ऐश्वर्या तो देवी है। उनकी तुलना में तो माधुरी ‘लेपरस प्रॉस्टिट्यूट’ है।’
कुणाल नय्यर मामले में जया बच्चन की प्रतिक्रिया
कुणाल के ‘लेपरस प्रॉस्टिट्यूट’ बयान से न सिर्फ एक्ट्रेस बल्कि उनके तमाम फैंस और स्टार्स भी नाराज हुए। इस पर जया बच्चन ने भी खासा नाराजगी जताई और कहा- क्या ये लड़का (कुणाल नैय्यर) छोटा बच्चा है। बड़ी ही गंदी जुबान है। उन्हें तो पागलखाने भेज देना चाहिए। उनके परिवार को भी इसपर बताना चाहिए कि उन्हें कैसा लग रहा है, यह जुबान सुनकर। गौरतलब है कि ‘लेपरस प्रॉस्टिट्यूट’ का मतलब होता है, कोढ़ से जूझ रही सेक्स वर्कर।
उर्मिला मातोंडकर का रिएक्शन
अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने भी इस कमेंट को सुनकर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी ये शो नहीं देखा है लेकिन ऐसा आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल हुआ है तो यह दर्शाता है कि लोगों की कैसी गंदी मानसिकता है। उन्हें क्या लगता है, ये मजाक है, ये अच्छा लगता है! वहीं, दीया मिर्जा ने भी इसे शर्मनाक बताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।