Khatu Shyam Ji Mandir : श्याम भक्तों के लिए खुश खबरी; 85 दिनों बाद आज फाल्गुन के पहले दिन से पुनः कर सकेंगे बाबा खाटूश्याम जी के दर्शन

Khatu Shyam Ji Mandir : राजस्थान के सीकर में स्थित खाटू श्यामजी के भक्तों के लिए बड़ी खबर है। 85 दिन बाद भक्त सोमवार, 6 फरवरी को बाबा श्याम जी के दर्शन कर सकेंगे। शाम के चार बजे बाबा खाटू श्याम जी के कपाट खोल दिए जाएंगे।श्री श्याम मंदिर कमेटी ने यह घोषणा की है।
इसके लिए मंदिर में व्यवस्था शुरू हो गई है, लेकिन इसके लिए पहले ऑनलाइन बुकिंग  की जाएगी। पहले से बुकिंग कराने वाले भक्तों को ही मंदिर में प्रवेश मिलेगा।

<quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Khatu Shyam Ji Mandir : श्याम भक्तों के लिए खुश खबरी; 85 दिनों बाद आज फाल्गुन के पहले दिन से पुनः कर सकेंगे बाबा खाटूश्याम जी के दर्शन
06-02-2023 - 01:03 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

Khatu Shyam Ji Mandir :

ट्रेवल एजेंसीज हो गयीं सक्रिय
श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर के कपाट खुलने की घोषणा होते ही ट्रेवल एजेंसियां भी सक्रिय हो गयीं और तुरंत बुकिंग चालू करने की सूचनाएं लोगो तक पहुंचाने लगीं।

मंदिर परिसर में भक्तों की बढ़ाई गई जगह
खाटू श्याम जी के के दर्शन करने देश से नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। बाबा के भक्तों की भीड़ को देखते हुए ही मंदिर  परिसर में जगह बढ़ाई गई है। इसके लिए मंदिर बंद कर निर्माण कार्य का काम किया जा रहा था। अब यह कार्य पूरा हो चुका है। मंदिर परिसर के साथ ही बाहरी क्षेत्र को बढ़ाया गया है, जिसके बाद भक्त 16 कतारों में बाबा के दर्शन कर सकेंगे। अब मंदिर परिसर में एक लाख से भी ज्यादा भक्त आ सकेंगे। सोमवार शाम 4 बजे आम भक्तों के लिए राजस्थान सीकर में बाबा खाटू श्याम जी के कपाट खुलेंगे। बाबा के दर पर पहुंचने वाले हर भक्त को अब दर्शन के लिए 4 मिनट का समय मिलेगा।

85 दिनों तक बंद रहा है मंदिर
राज​स्थान के सीकर में स्थि​त बाबा खाटू श्याम जी का मंदिर 13 नवंबर 2022 में बंद किया गया था। मंदिर को विकास कार्यों के चलते बंद किया गया। इसमें ज्यादा से ज्यादा भक्तों के आने की जगह बनाने के साथ ही रास्तों का भी चौड़ीकरण किया गया। अब पूरे 85 दिन बाद बाबा खाटू श्याम जी का मंदिर भक्तों के लिए खुलने जा रहा है। भक्तों में खुशी का धूम मच गई है। सोशल मीडिया पर बाबा खाटू श्याम जी के कपाट खुलने की खबर तेजी से वायरल हो रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।