यूपी-एमपी के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, रेलवे ने फिर से शुरू कीं ये 3 ट्रेनें
<p><em><strong>रेलवे ने मेरठ-लखनऊ राज्य रानी एक्सप्रेस की सेवा बहाल करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा ट्रेन नंबर 12190-12189 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 11109-11110 झांसी-लखनऊ-झाँसी की सेवा बहाल करने का भी फैसला लिया गया है। रेलयात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे समय-समय पर कदम उठाता रहता है।</strong></em></p>
भारतीय रेलवे हमारे देश की लाइफ लाइन है। करोड़ों लोगों को इसके जरिए रोजगार मिल रहा है। लाखों लोग भारतीय रेलवे के जरिए रोज एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाते हैं। रेलयात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे समय-समय पर कदम उठाता रहता है। फेस्टिव सीजन में स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं और गाड़ियों के फेरे बढ़ाए जाते हैं। कई बार रेलवे को कुछ ट्रेनें रद्द भी करनी पड़ती हैं और फिर उन्हें दोबारा शुरू भी किया जाता है। इसी तरह अब उत्तर रेलवे ने कुछ ट्रेनों की सेवाएं बहाल करने का फैसला लिया है।
लखनऊ-मेरठ सिटी-लखनऊ राज्य रानी एक्सप्रेस की सेवा बहाल
रेलवे ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि रेल प्रशासन ने पूर्व में रद्द घोषित की गई रेलगाड़ी संख्या 22453-22454 लखनऊ-मेरठ सिटी-लखनऊ राज्य रानी एक्सप्रेस की सेवा को बहाल करने का निर्णय लिया है।
ट्रेन नंबर 11109-11110 झांसी-लखनऊ-झाँसी एक्सप्रेस की सेवा बहाल
रेलवे ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि ट्रेन नंबर 11109-11110 झांसी-लखनऊ-झाँसी की सेवा बहाल करने का फैसला लिया गया है। प्रेस रिलीज में बताया, रेल यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेल प्रशासन ने पूर्व में रद्द घोषित की गई रेलगाड़ी संख्या 11109-11110 झांसी-लखनऊ-झाँसी एक्सप्रेस की सेवा को बहाल करने का निर्णय लिया है।
हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस की सेवा बहाल
रेलवे ने बताया कि ट्रेन नंबर 12190-12189 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस की सेवा बहाल करने का फैसला लिया गया है। प्रेस रिलीज में बताया, ‘रेल यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेल प्रशासन ने पूर्व में रद्द घोषित की गई रेलगाड़ी संख्या 12190 -12189 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस की सेवा को बहाल करने का निर्णय लिया है।’
What's Your Reaction?