कोहरे से हादसे... यूपी में रात में बसों के संचालन पर लगी रोक

<p><em><strong>उत्तर प्रदेश में कोहरे के कारण हादसों को रोकने के लिए रोडवेज की बसों को रात में नहीं चलाया जाएगा। रात्रिकालीन सेवा वाली 30 फीसदी बसों को दिन में रीशेड्यूल किया गया है। रात को 11 बजे के बाद से नोएडा और गाजियाबाद से बसें चलने पर रोक लगा दी गई है।</strong></em></p>

कोहरे से हादसे... यूपी में रात में बसों के संचालन पर लगी रोक
21-12-2022 - 07:00 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण लगातार हादसों का शिकार हो रही बसों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश शासन ने बड़ा एलान किया है। इसके तहत गाजियाबाद से संचालित होने वाले करीब 50 रूटों पर शाम 5 बजे के बाद बसों का संचालन बुधवार से बंद कर दिया गया है। एनसीआर के साथ लॉन्ग रूट पर कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए वीसी ने बैठक कर ये निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा नोएडा में भी 11 बजे के बाद बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। नोएडा डिपो ने यह फैसला लिया है।
गौरतलब है कि एनसीआर में लगातार ठंड बढ़ने के साथ-साथ घना कोहरा भी छाने लगा है। कोहरे के चलते तमाम जगहों पर वाहन चालकों को दिक्कतें भी हो रही हैं और कई एक्सीडेंट की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में नोएडा डिपो ने भी एहतियात के तौर पर एक बड़ा फैसला लिया है। इसके मुताबिक रात 11 बजे के बाद बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। अगर बहुत ज्यादा सवारी है और बहुत ज्यादा आवश्यकता है तो उसके बाद ही किसी बस का संचालन किया जाएगा।
और बढ़ेगा कोहरा
आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम विभाग का अनुमान है कि कोहरा लगातार बढ़ेगा। इसलिए अलर्ट अभी से जारी कर दिया गया है। देर रात और सुबह के समय विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम है। हादसों को रोकने के लिए इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत यमुना एक्सप्रेस की स्पीड लिमिट को भी कम कर दिया गया है। 
11 बजे के बाद नहीं मिलेगी रोडवेज
नोएडा डिपो के एआरएम नरेश पाल ने बताया कि कोहरे के कारण ये फैसला लिया गया है कि रात्रि 11 बजे के बाद डिपो से बसों को नहीं भेजा जाएगा। अगर आवश्यकता हुई या सवारियां ज्यादा हुईं तो ही बसें भेजी जाएंगी। ऐसे में जिन लोगों को अपने गंतव्य तक जाना है वे रात्रि 11 बजे से पहले डिपो जाकर बस ले सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।