खुशखबरी: राजस्थान को मिलेगी 1000 किमी स्टेट हाईवे की सौगात :उपमुख्यमंत्री दियाकुमारी 

<p><em>प्रदेश में&nbsp;1000&nbsp;किमी के स्टेट हाईवे का निर्माण किया जायेगा। लगभग&nbsp;2000&nbsp;करोड़ की लागत से आगामी&nbsp;3&nbsp;वर्ष मे यह कार्य किये जाएंगे,उपमुख्यमंत्री दियाकुमारी&nbsp;ने कहा।</em></p>

खुशखबरी: राजस्थान को मिलेगी 1000 किमी स्टेट हाईवे की सौगात :उपमुख्यमंत्री दियाकुमारी 
17-02-2024 - 08:01 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

उन्होंने कहा  कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत की संकल्पना के अनुरूप प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। प्रदेश में मजबूत सड़क तंत्र स्थापित करने की दिशा में यह 1000 किमी के स्टेट हाईवे मील का पत्थर साबित होंगे। इससे दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों/कस्बों की सीधी कनेक्टिविटी बडे़ बाजारों एवं एक्सप्रेस वे तक होगी। इससे प्रदेश के दूर-दराज के लोगों को बेहतर शिक्षा, चिकित्सा एवं अन्य सेवाए प्राप्त करने के लिए अति उत्तम सडक कनेक्टिविटी प्राप्त होगी साथ ही कृषको की पहुंच बड़े बाजारों तक सीधी होने से मोदी जी की गारंटियों को मूर्त रूप मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में पूरी कर्मठता से काम कर रही है।

28 फरवरी से 08 मार्च तक दौरे पर रहेगा विश्व बैंक मिशन

अतिरिक्त मुख्य सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभाग ने बताया कि उक्त परियोजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए विश्व बैंक मिशन 28 फरवरी से 08 मार्च तक प्रदेश के दौरे पर रहेगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान स्टेट हाईवे ऑथरिटी के माध्यम से इन सडको का निर्माण करवाया जायेगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आगामी 3 वर्ष में यह कार्य पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।