मेघराज सिंह के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई अनुचित, पीएम मोदी इस मामले में हस्तक्षेप करेंः बीएस राठौड़

<p><em>जयपुर में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बजरी खनन कारोबारी मेघराज सिंह शेखावत के ठिकानों पर छापामारी की कार्रवाई की। जयपुर में खातीपुरा व्यापार मंडल ने ईडी की इस कार्रवाई को अनुचित और गलत तथ्यों के आधार पर की गयी एकतरफा कार्रवाई बताया है।&nbsp;</em></p>

मेघराज सिंह के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई अनुचित, पीएम मोदी इस मामले में हस्तक्षेप करेंः बीएस राठौड़
16-02-2024 - 11:06 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

खातीपुरा व्यापार मंडल की ओर से अध्यक्ष भवानी सिंह राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मेघराज सिंह शेखावत के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी के मामले तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी और गृहमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि मेघराज सिंह जयपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं। उनके ठिकानों पर की जा रही ईडी की छापेमारी अनुचित है और सर्व समाज के लिए पीड़ादायी है। राठौड़ ने अपने पत्र में इस कार्रवाई को तुरंत रोकने का आग्रह किया है और साथ उन्होंने यह भी कहा है कि इस तरह की कार्रवाई से भारतीय जनता पार्टी का परंपरागत वोट बैंक प्रभावित होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।