Govind Devji Mandir : जयपुर के आराध्य गोविंद देवजी मंदिर की झांकियों के समय में परिवर्तन, मंगला आरती की झांकी प्रातः 05 बजे से

<p><strong><em>जयपुर के आराध्य&nbsp;Govind Devji Mandir&nbsp;में झांकियों के समय में परिवर्तन हो गया है। यह परिवर्तन फाल्गुग मास के कृष्ण पक्ष की&nbsp;प्रतिपदा यानी मंगलवार, 26&nbsp;मार्च 2024 से लागू हो चुका है। वर्तमान जानकारी के अनुसार परिवर्तित समय 11 अगस्त 2024 तक लागू रहेगा। इस अवधि के बीच&nbsp;यदि झांकियों के समय में परिवर्तन किया जाएगा तो ठिकाना गोविंद देव जी की ओर से सूचना दी जाएगी।</em></strong></p>

Govind Devji Mandir : जयपुर के आराध्य गोविंद देवजी मंदिर की झांकियों के समय में परिवर्तन, मंगला आरती की झांकी प्रातः 05 बजे से
28-03-2024 - 01:32 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

जयपुर के प्रसिद्ध गोविंद देव जी मंदिर में मंगला से शयन तक की झांकियों और आरती की परिवर्तित समय सारणी

मंदिर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 26 मार्च 2024 से Govind Devji Mandir में मंगला की आरती की शुरुआत सुबह पांच बजे से होने लगी है जो 15 मिनट की अवधि के लिए है। इसके बाद धूप आरती सुबह 07 बजकर 45 मिनट से शुरू होकर प्रातः 09 बजे तक रहेगी। ध्यान दिला दें कि श्रद्धालु गोविंद देव जी मंदिर में दर्शन के बाद निकट ही गोपीनाथ जी के मंदिर और फिर राधा दामोदर के मंदिरों में भी जाते हैं। इन मंदिरों में भी गोविंद देव के मंदिर के अनुसार झांकियों के समय में परिवर्तन किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।