सिनेमा लवर्स के लिए आज 20 जनवरी को शानदार ऑफर,केवल 99 रुपये में थियेटर में जाकर देखें पसंदीदा मूवी..!

<p><em>यदि आपको फिल्में देखना पसंद है, खुद को सिनेमा लवर मानकर थियेटर में पिक्चर देखना चाहते हैं तो यकीन मानिये आज का दिन आपके लिए ही है। आज शुक्रवार, 20 जनवरी 2023 को सिनेमा लवर्स डे मनाया जा रहा है और आज के विशेष दिन कई मल्टीप्लेक्स चेन एक जबरदस्त ऑफर दे रही हैं। इसके तहत आप मात्र 99 रुपये में थियेटर में लगी हुई फिल्म देख सकते हैं।</em></p>

सिनेमा लवर्स के लिए आज 20 जनवरी को शानदार ऑफर,केवल 99 रुपये में थियेटर में जाकर देखें पसंदीदा मूवी..!
20-01-2023 - 09:17 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि  ये ऑफर सिर्फ 20 जनवरी 2023 को लागू होगा। और हां.. ये ऑफर चंडीगढ़, पठानकोट और पुडुचेरी में लागू नहीं है। यह  99 रुपये की टिकट का ऑफर सिर्फ मेनस्ट्रीम सीट के लिए ही लागू है, जो 20 जनवरी को सभी सिलेक्टेड शहरों में सभी शोज के लिए लागू होने वाला है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में 100 + GST जुड़ेगा। तेलंगाना में 112 + जीएसटी लगेगा। इस ऑफर में प्रीमियर कैटेगरी की सीट (रिक्लाइनर, 4DX और इसी तरह के दूसरे फॉर्मेट) शामिल नहीं हैं।

सिनेमा लवर्स के लिए विशेष बात यह है कि 99 रुपये में सिनेमा देखने का यह मौका अहमदाबाद, बेंगलुरू, चेन्नई, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, कोलकाता, जयपुर, मुंबई आदि शहरों के चुनींदा थियेटर्स में मिलेगा।

उल्लेखनीय है अगले सप्ताह 25 जनवरी को शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म 'पठान'  रिलीज होने वाली है। इसी वजह से 20 जनवरी को कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। लेकिन, विवेक अग्निहोत्री ने कश्मीरी हिंदू नरसंहार दिवस (19 जनवरी)  पर अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' दोबारा थिएटर में रिलीज किया है। पिछले वर्ष रिलीज हुई यह फिल्म बंपर हिट रही थी।  इसके अलावा आपके पास 'अवतार 2', 'दृश्यम 2', 'वरिसु', 'कुत्ते', 'भेड़िया', 'सर्कस' और 'ऊंचाई' देखने का मौका रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।