Pathan Release Date : सुबह छह बजे से ही लग जाएगी थियेटरों में फिल्म 'पठान', 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे शाहरुख खान को देखने के लिए दर्शक बेताब..!

<p><em>बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के लिए नयी फिल्म रिलीज का इंतजार चार साल के बाद खत्म होने जा रहा है। दर्शक बेताब हैं उनकी नयी फिल्म पठान को देखने के लिए। विवादों ने इस फिल्म के प्रचार में तड़का ही लगाया है। फिल्म पठान तीन दिनों के बाद यानी 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल्स वाली फिल्म पठान भारत में सुबह 6 बजे से ही प्रीमियम फॉर्मेट में दिखाई जाएगी।</em></p>

Pathan Release Date : सुबह छह बजे से ही लग जाएगी थियेटरों में फिल्म 'पठान', 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे शाहरुख खान को देखने के लिए दर्शक बेताब..!
22-01-2023 - 10:37 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

फिल्म बिजनेस के जानकारों ने बताया कि  यशराज फिल्म्स ने 'पठान' (Pathaan) को आईमैक्स 2डी, सीजीवी 4डीएक्स 2डी, डी-बॉक्स 2डी, पीवीआर पी[एक्सएल] और सीजीआर आईसीई 2डी जैसे प्रीमियम फॉर्मेट में दिखाने का फैसला किया है। फिल्म पठान के लिए एडवांस बुकिंग जारी है और उम्मीद की जा रही है कि एडवांस बुकिंग के भारी कलेक्शन के कारण फिल्म पठान को 35-40 करोड़ रुपये की जबर्दस्त ओपनिंग मिल सकती है। फिल्म रिलीज होने में तीन दिन शेष हैं और इन तीन दिनों में कलेक्शन में और इजाफा हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि 25 जनवरी को शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज होने को है और उनके फैंस के बीच जबर्दस्त उत्साह भी है। इसके बावजूद के लिए बिजनेस रणनीति के तहत निर्माताओं ने फिल्म के प्रमोशन से बचने की कोशिश की है। शाहरुख खान के कुछ फैन क्लबों ने तो सिनेमाघरों में शाहरुख खान की वापसी का जश्न मनाने के लिए एक पूरा थिएटर बुक कर लिया है। बता दें कि फिल्म पठान 26 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में उतरेगी।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।