नौकरी के लिए मुकेश अंबानी की रिलायंस देश की सबसे अच्छी कंपनी
<p><em><strong>रिलायंस का नाम दुनिया की टॉप-20 बेस्ट कंपनियों में शामिल किया गया है</strong></em></p>
फोर्ब्स ने यह लिस्ट मार्केट रिसर्च कंपनी स्टेटिस्टा के साथ मिलकर तैयार की है। इसमें 57 देशों में काम करने वाले 1,50,000 फुल टाइम और पार्ट टाइम वर्कर्स पर सर्वे किया गया है। कंपनी की इमेज, टेलेंट डवलपमेंट, जेंडर इक्वेलिटी और सोशल रेस्पोंसिबिलिटी समेत कई मानकों के आधार पर रैंकिंग दी गई है।
मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज को देश की सबसे अच्छी कंपनी माना गया है। इतना ही नहीं, रिलायंस का नाम दुनिया की टॉप-20 बेस्ट कंपनियों में शामिल किया गया है। फोर्ब्स ने वर्ल्डस बेस्ट इंप्लॉयर्स रैंकिंग 2022 जारी की है। जिसमें यह बात सामने आई है।
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है रिलायंस
मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का नाम दुनिया की टॉप कंपनियों में 20वें स्थान पर है। वहीं भारत में यह पहले पायदान पर आती है। 17,53,888.92 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ-साथ रेवेन्यू और प्रॉफिट के मामले में भी रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे बड़ी कंपनी है।
दुनिया में पहले नंबर पर सैमसंग
फोर्ब्स की ग्लोबल रैंकिंग में दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स पहले नंबर पर आती है. जबकि दूसरे नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट, तीसरे पायदान पर आईबीएम, चौथे पर अल्फाबेट और पांचवें नंबर पर एप्पल को रखा गया है। बेस्ट कंपनियों की इस रैंकिंग में अमेरिकी कंपनियों का जलवा कायम है।
What's Your Reaction?