वीभत्स: लिवइन पार्टनर की हत्या, शव काटकर कुकर में उबाला
<p><em><strong>आरोपी ने शव को टुकड़ों में काटकर कुकर में उबाल दिया था। आरोपी ने शव को टुकड़ों में काटकर कुकर में उबाल दिया था।</strong></em></p>
56 साल का मनोज बीते तीन सालों से लिव-इन पार्टनर सरस्वती वैद्य के साथ इस सोसाइटी में रह रहा था। पड़ोसी भी मनोज के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते थे। सोमवार सुबह से ही शव के सड़ने की बदबू आ रही थी।
मुंबई के मीरा रोड इलाके में लिव-इन पार्टनर सरस्वती वैद्य की हत्या के मामले में अब पड़ोसी भी खुलकर सामने आने लगे हैं। पड़ोसियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी मनोज सेन काफी रिजर्व था और आस-पड़ोस में किसी से भी बात नहीं किया करता था। गीता आकाशदीप को-ऑपरेटिव सोसाइटी के जे-विंग में मनोज के पड़ोस में रहने वाले सोमेश श्रीवास्तव ने घटना के बारे में खुलकर बताया। उनका कहना है, लगातार बदबू आने बावजूद मनोज खटखटाने पर भी घर का दरवाजा नहीं खोल रहा था। फ्लैट के अंदर से कटर की आवाजें लगातार आ रही थी।
आरोपी पुलिस हिरासत में
लिव-इन पार्टनर सरस्वती वैद्य की हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर मनोज को ठाणे की जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे 16 जून तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। सोसाइटी के सातवें फ्लोर पर मनोज और सरस्वती बीते तीन साल से साथ रह रहे थे। सोमवार से ही मनोज के फ्लैट से बदबू आ रही थी। पड़ोसियों द्वारा मनोज से घर के अंदर से आ रही बदबू के बारे में पूछा गया तो वो भाग खड़ा हुआ।
मरे चूहे जैसी बदबू...गेट नहीं खोला
मनोज के पड़ोसी सोमेश श्रीवास्तव ने कहा, ‘मरे चूहे जैसी बदबू आने पर मैंने उनके घर का दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने नहीं खोला। मैंने किसी स्प्रे की आवाज सुनी, जिसके बाद मनोज सेन बाहर आया। उसने मुझे कहा कि वो किसी काम से बाहर जा रहा है और तुरंत वहां से निकल गया। इसके बाद बिल्डिंग के प्रबंधन को इसकी जानकारी दी गई। फिर पुलिस को घटना से अवगत कराया गया।’
दरवाजा तोड़कर फ्लैट में दाखिल हुई पुलिस
सोमेश ने कहा, ‘पुलिस दरवाजा तोड़कर फ्लैट में दाखिल हुई। अंदर पुलिस को दो कटर मिले जिसमें से एक इलेक्ट्रिक कटर था। रसोई में तीन टोकरियां मिली जिसमें आरोप है कि मनोज बॉडी के टुकड़े डाला करता था। डीसीपी जयंत बजबले ने कहा, “हमें मीरा रोड इलाके में स्थित सोसायटी में एक महिला की डेड बॉडी मिली है, जिसे टुकड़ों में काटा गया था। यह कपल लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहा था। आगे की जांच जारी है।’
टीवी पर देखी इस तरह की घटना
एक अन्य पड़ोसी ने कहा, ‘वो केवल अपने में ही रहता था और अन्य लोगों से ज्यादा घुलता-मिलता भी नहीं था। मुझे तो उसका नाम तक नहीं पता था। सोमवार सुबह से मंगलवार शाम तक चूहे मरने की बदबू आ रही थी। हमें नहीं पता था कि यह बदबू किसी फ्लैट से आ रही है। हमने केवल इस तरह की चीजें टीवी पर ही देखी थी।’
What's Your Reaction?