पाक को डस रहे उसी के पाले सांप...अब हथियारबंद आतंकियों ने बोला पुलिस थाने पर हमला 

<p><em><strong>भारी हथियारों से लैस 20 से 25 आतंकवादियों के एक समूह ने थाने पर हमला बोल दिया। हालांकि दोनों तरफ से भारी गोलाबारी होने के बाद आतंकवादी भाग गए।</strong></em></p>

पाक को डस रहे उसी के पाले सांप...अब हथियारबंद आतंकियों ने बोला पुलिस थाने पर हमला 
01-02-2023 - 02:47 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

पाकिस्तान की मुसीबत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ आर्थिक तंगी तो दूसरी तरफ आतंकवाद ने देश की कमर तोड़ दी है। पाकिस्तान अभी पेशावर की मस्जिद में धमाके से उबरा भी नहीं था कि एक और आतंकी हमला हो गया। इस बार आतंकियों ने पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मियांवाली जिले में मंगलवार रात एक पुलिस स्टेशन पर आतंकवादी हमला हुआ है। पुलिस के अनुसार, भारी हथियारों से लैस 20 से 25 आतंकवादियों के एक समूह ने थाने पर हमला बोल दिया। हालांकि दोनों तरफ से भारी गोलाबारी होने के बाद आतंकवादी भाग गए। 
डॉन की वेबसाइट के अनुसार, पाकिस्तान की पुलिस ने पुलिस स्टेशन पर हुए इस आतंकी हमले को नाकाम कर दिया। हमले के समय डीपीओ मियांवाली भी अतिरिक्त फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद जिला मुख्यालय अस्पताल में आपात स्थिति घोषित कर दी गई।
सोमवार को मस्जिद में लोग हुए थे लहूलुहान 
पाकिस्तान की धरती सोमवार (30 जनवरी) को लहूलुहान हो गई थी। पेशावर स्थित मस्जिद में हुए विस्फोट में मरनेवालों की संख्या धीरे-धीरे और बढ़ती जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार, 31 जनवरी को किये गए हमले में मृतकों की संख्या अब बढ़कर 90 हो गई है। मस्जिद के मलबे से अभी भी लाशें ढूंढी जा रही है। हमले में 150 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।