Dhirendra Krishna Shastri : प्रयागराज में गरजे बागेश्वरधाम के धीरेंद्र शास्त्री ' बिगुल बजा दो , तोड़ो जातिवाद..! '
<p><em>Dhirendra Krishna Shastri : बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित Dhirendra Krishna Shastri :ने अपने प्रसिद्ध नारे " तुम मेरा साथ दो, मैं तुम्हें हिंदू राष्ट्र दूंगा " के बाद आज प्रयागराज में हिन्दुओं को संगठित करने के अपने ध्येय के चलते लोगो से आवाहन करते हुए बोला, "अब हिंदू राष्ट्र का बिगुल बजा दो..आओ जातिवाद को तोड़कर हम सब हिंदू एक हों"</em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
एक तबके ख़ास के बीच लगातार विवादों में बने पंडित Dhirendra Krishna Shastri ने अब हिंदू राष्ट्र को लेकर एक और बवाल खड़ा कर दिया है। प्रयागराज में उन्होंने अपने संबोधन में कहा, 'अगर हम सब साथ हों तो भारत हिंदू राष्ट्र होगा..! ' उन्होंने ये भी कहा कि अब हिंदू राष्ट्र का बिगुल बजा दो। आओ जातिवाद को तोड़कर हम सब हिंदू एक हों।
ये भी पढ़ें : अब भी ट्रेंड कर रहे हैं बागेश्वरधाम के बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री....
बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री गुरुवार (2 फरवरी) को प्रयागराज पहुंचे हैं। यहां उन्होंने संगम में स्नान किया और उसके बाद माघ मेले में संतों से मुलाकात की। इसके अलावा वे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य स्वामी वायुदेवानन्द और आचार्यबाड़ा में स्वामी राघवाचार्य से भी भेंट करेंगे। ।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर नागपुर (Nagpur) की एक अंध श्रद्धा उन्मूलन समिति ने अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था। समिति के संयोजक का कहना है धीरेंद्र शास्त्री चमत्कार करने का दावा करते हैं और लोगों में अंधविश्वास फैलाते हैं। इस पूरे मामले में शास्त्री के खिलाफ FIR भी दर्ज हुई, लेकिन पुलिस को धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कुछ नहीं मिला और उन्हें क्लीन चिट दे दी गई थी।
वहीं, इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति के श्याम मानव को फर्जी मानते हुए अंध श्रद्धा उन्मूलन समिति के उद्देश्यों को सही ठहराया। उन्होंने अपने साक्षात्कारों में श्याम मानव द्वारा सिर्फ सनातनधर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाया और धर्मांतरण के खिलाफ अपना उद्देश्य प्रकट किया।
हिन्दू राष्ट्र को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने पहली बार बयान नहीं दिया है। धीरेंद्र शास्त्री कई बार मंचों से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कर चुके हैं। कुछ दिन पहले ही नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा था, 'नेताजी ने नारा दिया था तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। आज मैं एक नारा दे रहा हूं, तुम मेरा साथ दो, मैं तुम्हें हिंदू राष्ट्र दूंगा। '
What's Your Reaction?