डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने की 338 साल पुरानी गुरु गोविंद सिंह की ऐतिहासिक तलवार की पूजा

<p>राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने सिटी पैलेस में तलवार पूजा की, जिसका ऐतिहासिक महत्व गुरु गोविंद सिंह की जयंती के अवसर पर बताया गया है। यह तलवार गुरु गोविंद सिंह के त्याग, बलिदान और शौर्य की गाथा का प्रतीक है। पूर्व राजपरिवार की महारानी पद्मिनी देवी इस तलवार को जयपुर लेकर आई थीं।</p>

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने की 338 साल पुरानी गुरु गोविंद सिंह की ऐतिहासिक तलवार की पूजा
18-01-2024 - 09:41 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जयपुर के पूर्व राजघराने की इकलौती और खूबसूरत राजकुमारी दीया कुमारी ने सिटी पैलेस में तलवार पूजा की। तलवार पूजा का यह कार्यक्रम बुधवार 17 जनवरी को सर्वतोभद्र चैक में हुआ जहां गुरु गोविंद सिंह की 338 साल पुरानी ऐतिहासिक तलवार रखी हुई है। गुरु गोविंद सिंह की जयंती के अवसर पर हर साल सिटी पैलेस में विशेष पूजा अर्चना होती है। इस बार यह पूजा विशेष हो गई थी क्योंकि जयपुर की यह राजकुमारी अब प्रदेश की डिप्टी सीएम हैं।
गुरु गोविंद सिंह ने भेंट की थी यह तलवार
जयपुर के सिटी पैलेस में रखी यह तलवार गुरु गोविंद सिंह के त्याग, बलिदान और शौर्य की गाथा का प्रतीक है। हर वर्ष गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर विशेष पूजा अर्चना के दौरान शबद कीर्तन का आयोजन भी किया जाता है। गुरु गोविंद सिंह ने कुछ समय नाहन (सिरमौर जिला, हिमाचल प्रदेश) में व्यतीत किया था। नाहन छोड़ते वक्त उन्होंने अपनी तलवार वहां के तत्कालीन शासक को स्मृति के रूप में भेंट की थी। जयपुर के पूर्व राजपरिवार की महारानी पद्मिनी देवी नाहन से हैं। कुछ समय पहले वे इस तलवार को लेकर जयपुर आई थीं। तब से यह तलवार सिटी पैलेस में रखी है।
सिख धर्म गुरुओं के प्रति विशेष आदर
कुछ समय पहले पूर्व महारानी पद्मिनी देवी ने इंटरव्यू में कहा था कि विवाह संस्कार के बाद जब वे नाहन से जयपुर आई थी। तब यहां आकर देखा कि सिख धर्मगुरुओं के प्रति जितना आदर भाव नाहन में था, उतना ही आदर भाव जयपुर में भी था। इसलिए गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा भेंट की गई तलवार को जयपुर के सिटी पैलेस परिसर में बने मंदिर में स्थापित की गई। मंदिर में प्रतिदिन पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना होती रहती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।