राष्ट्रीय जूडो चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे अपने लाड़ले राहुल का भव्य स्वागत किया हनुमानगढ़वासियों ने 

<p><em>&nbsp;हनुमानगढ़ के राहुल सेवटा ने हाल ही रांची में सम्पन्न राष्ट्रीय जूड़ो टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है। इस जीत के बाद राहुल घर लौटे, तो रेलवे स्टेशन पर उनका परिजनों व खेल प्रेमियों ने स्वागत किया.</em></p> <p>&nbsp;</p>

राष्ट्रीय जूडो चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे अपने लाड़ले राहुल का भव्य स्वागत किया हनुमानगढ़वासियों ने 
23-12-2022 - 01:27 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

 हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर खेलप्रेमियों की ओर से स्वागत किया गया। खेलप्रेमियों ने माला पहनाकर ढोल-नगाड़ों के साथ खिलाड़ी राहुल सेवटा का स्वागत कर गोल्ड मेडल जीतने की बधाई दी। खिलाड़ी राहुल सेवटा ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच विनीत बिश्नोई को देते हुए कहा कि उसने नेशनल जूडो चैम्पियनशिप से पहले भोपाल में ट्रेनिंग हासिल की।

”माही भाई का सिग्नेचर है, उसके ऊपर मैं कैसे कर सकता हूँ?” फैन के ऑटोग्राफ मांगने पर ईशान किशन के इस सवालिया जवाब ने बना लिये लाखों फैन ..

ट्रेनिंग के दौरान चोट से पड़ा जूझना

ट्रेनिंग के दौरान इंजरी से जूझना पड़ा। लेकिन फिर राहुल ने जूडो कोच विनीत बिश्नोई की देखरेख में ट्रेनिंग ली और नेशनल जूडो चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। अब  राहुल सेवटा का प्रयास ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेकर प्रदेश का नाम रोशन करने का लक्ष्य है।

नेशनल जूडो चैम्पियनशिप में राहुल सेवटा ने हासिल किया स्वर्ण पदक

उसका लक्ष्य अब अंतरराष्ट्रीय और फिर एशियन गेम्स में हिस्सा लेकर अपने देश के लिए पदक जीतना है। राहुल सेवटा के पिता सत्यनारायण सेवटा ने कहा कि उन्हें बड़ी खुशी है कि बेटे राहुल सेवटा ने राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर हनुमानगढ़ सहित पूरे राजस्थान प्रदेश का नाम रोशन किया है। राहुल की इस उपलब्धि पर पूरा परिवार खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इससे अन्य खिलाड़ी भी प्रोत्साहित होंगे।

गौरतलब है कि झारखण्ड जूडो एसोसिएशन की मेजबानी में नेशनल जूडो चैम्पियनशिप 2022-23 का आयोजन 16 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक रांची के खेल गांव में स्थित हरिवंश टाना भगत इन्डोर स्टेडियम में किया गया। इस टूर्नामेंट में देश के तकरीबन सभी राज्यों से करीब 700 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।

प्रो कबड्डी लीग 2022 में 8 साल बाद जयपुर पिंक पैंथर फिर खिताब किया अपने नाम (newsthikana.com)

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।