विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैम्पियनशिप में कोनेरू हम्पी ने रजत पदक जीता ,ब्लिट्ज मुकाबले में पदक पाने वाली पहली भारतीय महिला

<p><em>भारत की अनुभवी खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने फिडे विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप के महिला वर्ग में मामूली अंतर से चूकने के बाद रजत पदक अपने नाम किया। हंपी ने हाल ही में विश्व रैपिड खिताब जीतने वाले झोंग्यी टैन को 17वें और अंतिम दौर में हराकर जोरदार प्रदर्शन किया। गुरुवार को शुरुआती नौ दौर में केवल चार जीत दर्ज करने के बाद 35 साल की हंपी तालिका में 44वें स्थान पर थी लेकिन उन्होंने स्पर्धा के दूसरे दिन आठ में से सात जीत दर्ज की और हमवतन द्रोणावल्ली हरिका के साथ 14वें दौर का मुकाबला ड्रॉ खेला।</em></p>

विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैम्पियनशिप में कोनेरू हम्पी ने रजत पदक जीता ,ब्लिट्ज मुकाबले में पदक पाने वाली पहली भारतीय महिला
03-01-2023 - 12:35 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

हंपी ने 12.5 अंक बनाये जो स्वर्ण पदक विजेता कजाकिस्तान की बिबिसारा बालाबायेवा से सिर्फ आधा अंक कम है। हरिका 10.5 अंक के साथ 13वें जबकि पद्मिनी राउत 17वें स्थान पर रहीं। तानिया सचदेव 21वें स्थान पर रहीं।रैपिड चैंपियनशिप में कांस्य विजेता बी सविता श्री 9.5 अंकों के साथ 33वें स्थान पर रहीं।

ओपन वर्ग में दुनिया के नंबर नॉर्वे  के मैग्नस कार्लसन ने 16 अंक के साथ खिताब अपने नाम किया। कोई भी भारतीय खिलाड़ी शीर्ष -10 में जगह नहीं बना सका। अनुभवी पी हरिकृष्णा 13 अंक के साथ 17वें स्थान पर रहे। निहाल सरीन 18वें पायदान पर रहे। प्रतियोगिता के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी को 16वें, 17वें और 18वें दौर में हार का सामना करना पड़ा। वह 42वें स्थान पर रहे। विदित संतोष गुजराती 90वें स्थान पर रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।