G20 Summit : जन्नत ऐसी होती है...! जी20 के लिए दुल्हन-सा सजा जम्मू-कश्मीर

<p><em><strong>जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आज से जी20 की बैठक शुरू होने जा रही है। डल झील के किनारे, शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में अगले तीन दिन तक जी20 के टूरिज्म वर्किंग कमिटी की बैठक होगी।</strong></em></p>

G20 Summit : जन्नत ऐसी होती है...! जी20 के लिए दुल्हन-सा सजा जम्मू-कश्मीर
22-05-2023 - 12:37 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आज से जी20 की बैठक शुरू होने जा रही है। डल झील के किनारे, शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में अगले तीन दिनों तक जी20 के टूरिज्म वर्किंग कमिटी की बैठक होगी, जिसमें सदस्य देशों के 60 से अधिक डेलीगेट्स फिल्म और इको टूरिज्म पर अलग-अलग सेशन में चर्चा करेंगे। आज से 24 मई तक चलने वाली इस मीटिंग को देखते हुए श्रीनगर शहर को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत एक नया लुक और एक ऐसा खूबसूरत रूप दिया गया है, जिससे कश्मीर की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं।  

सज-धजकर तैयार हुआ श्रीनगर
अगस्त 2019 में घाटी से धारा 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर में यह पहला बड़ा इंटरनेशनल प्रोग्राम है, जिसको लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। आकाश से लेकर जमीन तक निगहबानी की जा रही है। डल झील में मार्कोस कमांडो का पहरा है, वहीं श्रीनगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। एयरपोर्ट से लेकर समिट के वेन्यू तक पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जगह-जगह खूबसूरत पेंटिंग्स की गई हैं। कुदरती तौर पर अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर घाटी को और अधिक सजाया संवारा गया है। यही वजह है कि जी20 इंडियन प्रेसिडेंसी के चीफ कोऑर्डिनेटर हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा- इस मीटिंग में शामिल होने वाले डेलिगेट्स यहां आकर देख सकेंगे कि धरती पर स्वर्ग कैसा होता है।
तीन दिनों के इवेंट में क्या होगा
तीन दिनों तक चलने वाले जी20 के टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक में फिल्म और इको टूरिज्म जैसे मुद्दो पर चर्चा की जाएगी और इसमें इंटरनेशनल डेलीगेट्स भाग लेंगे। तो दक्षिण भारतीय अभिनेता राम चरण फिल्म पर्यटन के डिस्कशन में शामिल रहेंगे। वहीं, जम्मू कश्मीर, राजस्थान और एमपी के पर्यटन विभाग फिल्म टूरिज्म को लेकर आइडिया शेयर करेंगे। फिल्म पर्यटन के लिए नीति निर्माण पर धर्मा, नेटफ्लिक्स, फिक्की से पैनल चर्चा भी होगी।
श्रीनगर में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था 
जी20 मीटिंग के लिए श्रीनगर सज-धजकर तैयार है तो वहीं चीन और पाकिस्तान के विरोध और धमकियों को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हर रास्ते पर कड़ा सुरक्षा पहरा लगाया गया है। श्रीनगर शहर में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बैठक के वेन्यू को सिक्योरिटी एजेंसियों ने अपने घेरे में ले लिया है, तो जवानों ने किसी भी आंतकी वारदात से निपटने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। इवेंट वेन्यू के पास डल लेक में मरीन कमांडो की तैनाती है। मरीन कमांडो और सीआरपीएफ कमांडो ने डल झील में विशेष ड्रिल किया, तो एसकेआईसी के आसपास के इलाके को सैनिटाइज किया गया है। वहीं, एनएसजी ने लाल चैक पर पेट्रोलिंग की और सुरक्षा का जायजा लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।