पापुआ न्यू गिनी के दौरे पर पीएम मोदी, चीन पर कसेंगे नकेल

<p><em><strong>पीएम मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने पापुआ न्यू गिनी की यात्रा की है। यहां उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ मुलाकात भी की।</strong></em></p>

पापुआ न्यू गिनी के दौरे पर पीएम मोदी, चीन पर कसेंगे नकेल
22-05-2023 - 12:30 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान में जी-7 और क्वाड बैठकों में शामिल होने के बाद रविवार को पापुआ न्यू गिनी पहुंचे। तीन देशों के अहम दौरे पर निकले पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार (22 मई) को पापुआ न्यू गिनी में कई बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस बीच जब पीएम मोदी के एयरपोर्ट पहुंचने पर पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने उनके पैर छूकर स्वागत किया। जिस पर पीएम मोदी ने जेम्स मारापे को गले लगाकर उनका अभिवादन किया।
 पहले प्रधानमंत्री जो यहां पहुंचे
पीएम मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने पापुआ न्यू गिनी की यात्रा की है। पापुआ न्यू गिनी पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ मुलाकात भी की। पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी में तूफानी दौरा करेंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के लिए निकल जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।