सिक्किम में भारी बारिश से मची तबाही, सिंगतम में बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में आया सैलाब, 23 जवान हुए लापता
<p><strong>Heavy Rain in Sikkim:</strong>अपनी खूबसूरती के लिए विख्यात सिक्किम के लिए यह साल बेहद डरावना साबित हो रहा है। उत्तरी सिक्किम में कल रात बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ ने राज्य में तबाही मचा दी है। सोते हुए लोग बह गए हैं और घर नष्ट हो गए हैं। लोनाक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ में सेना के 23 जवान लापता हो गए हैं। सिंगतम शहर में बादल फटने के बाद बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पानी का सैलाब अपने रास्ते में आने वाली हर छोटी-बड़ी चीजों को बहा ले जा रहा है।</p>
Heavy Rain in Sikkim: देश के कुछ इलाकों में अभी भी भारी बारिश का सिलसिला जारी है। उत्तर-पूर्वी राज्य सिक्किम भी उनमें से एक है, जहां पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। जिसके कारण वर्षाजनित हादसे भी हो रहे हैं। सिंगतम शहर में बादल फटने के बाद बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पानी का सैलाब अपने रास्ते में आने वाली हर छोटी-बड़ी चीजों को बहा ले जा रहा है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े खौफनाक वीडियो वायरल हो रहे है। जानकारी के मुताबिक, बाढ़ में भारतीय सेना के 23 जवान लापता हो गए हैं। जिन्हें ढूंढने के लिए रेस्क्यू टीम को रवाना कर दिया गया है।
सेना के 23 जवान भी हुए लापता
वीडियो में भारी बारिश के बीच पानी के सैलाब को बहते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान रास्ते में आए कई मकान और घर या तो पानी में बह गए या क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। सोते हुए लोग बह गए हैं और घर नष्ट हो गए हैं। लोनाक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ में सेना के 23 जवान लापता हो गए हैं।इस आपदा में जानमाल को कितना नुकसान पहुंचा है, फिलहाल राज्य सरकार की ओर से इसकी जानकारी नहीं दी गई है। शहर के गली-मोहल्ले और मुख्य सड़कें पानी से लबालब हैं।<
/p>Prayers for #Sikkim ????
A #cloudburst followed by #flashfloods in North Sikkim last night has caused havoc in the state. Sleeping people have been washed away & homes destroyed. 23 army personnel have gone missing due to flash flood along the Teesta river triggered by a sudden… pic.twitter.com/8QJdc4kFzv— Karnataka Weather (@Bnglrweatherman) October 4, 2023
मौसम विभाग ने की घरों में रहने की अपील
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को अलर्ट मोड में रखा गया है। मौसम विभाग ने लोगों से पहाड़ों और नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है। लोगों को फिलहाल अपने घरों में ही रहने को कहा गया है।
मई-जून में भी मची थी तबाही
अपनी खूबसूरती के लिए विख्यात सिक्किम बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। हर साल बारिश के मौसम में यहां बड़ी संख्या में टूरिस्ट यहां पहुंचते हैं। लेकिन इस बार बारिश ने यहां तबाही मचा दी। 20 मई 2023 को उत्तर सिक्किम में भूस्खलन के कारण 500 पर्यटक फंस गए थे, जिसे भारतीय सेना ने रेस्क्यू किया था। इसमें 113 महिलाएं और 54 बच्चे भी शामिल थे।
इसी प्रकार में जून में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड जैसी घटनाओं की वजह से सड़कें बह गई थीं। जिसके कारण 3 हजार से अधिक पर्यटक फंस गए थे। भारतीय सेना और सीमा सड़क संगठन के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 3500 पर्यटकों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था।
What's Your Reaction?