मुख्यमंत्री ने दिया रक्षाबन्धन का तोहफा, राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाएं एवं बालिकाएं कर सकेंगी निःशुल्क यात्रा

<p>रक्षाबन्धन के पर्व पर महिलाएं-बालिकाएं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निःशुल्क यात्रा के लिए प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।मुख्यमंत्री&nbsp; ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए&nbsp;अपने संदेश में कहा कि रक्षाबंधन महिलाओं के प्रति सम्मान और विश्वास के साथ ही पौराणिक एवं सांस्कृतिक महत्व का पर्व है। यह सामाजिक और पारिवारिक एकसूत्रता का प्रतीक है।&nbsp;</p>

मुख्यमंत्री ने दिया रक्षाबन्धन का तोहफा, राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाएं एवं बालिकाएं कर सकेंगी निःशुल्क यात्रा
29-08-2023 - 06:59 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

गहलोत के इस निर्णय से महिलाओं एवं बालिकाओं को रक्षाबन्धन के दिन 30 अगस्त (बुधवार) को राजस्थान रोडवेज की समस्त साधारण एवं दु्रतगामी बसों में राजस्थान राज्य की सीमा में निःशुल्क यात्रा सुविधा मिल सकेंगी।राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को उक्त सुविधा के व्यय का पुनर्भरण राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क यात्रा पुनर्भरण मद में उपलब्ध प्रावधान में से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति के लिए सभी क्षेत्रों में समान अवसर उपलब्ध करा रही है। श्री गहलोत ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्नवान किया कि हमें महिला सशक्तीकरण और उनकी प्रगति की दिशा में मिलकर एक आदर्श समाज का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश का सर्वांगीण विकास महिलाओं की भागीदारी के बिना संभव नहीं है। 

गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना की अनूठी पहल की है। इसमें प्रदेश की 1.35 करोड़ जन आधार महिला मुखियाओं को मय इंटरनेट मोबाइल फोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रथम चरण में 40 लाख महिलाओं को फोन मिलना शुरू हो गया है। इससे महिलाओं में जागरूकता बढ़ेगी और वे अपने परिवार की समृद्धि एवं प्रगति में भागीदारी निभाएंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।