Saphala Ekadashi 2024: रविवार को मनाई जाएगी सफला एकादशी.. नोट कर लें पारण तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
<p><em>Saphala Ekadashi 2024: भगवान विष्णु को परम प्रिय मानी जाने वाली सफला एकादशी हिंदू पंचांग के अनुसार पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी होती है। अपने नाम के अनुसार सभी कार्य में सफलता दिलाने वाली और मनोकामना पूर्ण करने वाली मानी जाती है। जो हर काम में असफल होते रहते हैं या खूब मेहनत के बाद भी जिन्हें सफलता नहीं मिलती है, ऐसे लोगों को सफला एकादशी का व्रत ज़रूर करना चाहिए। कहा जाता है कि सफला एकादशी का व्रत रखने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं नए साल में सफला एकादशी की तिथि, पूजा विधि और महत्व के बारे में...</em></p>
कब है सफला एकादशी?
इस साल सफला एकादशी रविवार, जनवरी 07, 2024 को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, 7 जनवरी के दिन 12:41 एएम से एकादशी तिथि की शुरुआत होगी, जो 8 जनवरी के दिन 12:46 एएम मिनट तक रहेगी।
शुभ मुहूर्त
सफला एकादशी की शुरुआत जनवरी 07, 2024 को 12:41 एएम बजे सफला एकादशी समाप्त जनवरी 08, 2024 को 12:46 एएम बजे व्रत पारण समय - 8 जनवरी 2024, 6:57 एएम से 09:03 एएम द्वादशी समाप्ति- 11:58 पीएम, 8 जनवरी 2024
पूजा-विधि
स्नान आदि कर मंदिर की साफ सफाई करें भगवान श्री हरि विष्णु का जलाभिषेक करें प्रभु का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें अब प्रभु को पीला चंदन और पीले पुष्प अर्पित करें मंदिर में घी का दीपक प्रज्ज्वलित करें
संभव हो तो व्रत रखें और व्रत लेने का संकल्प करें
सफला एकादशी की व्रत कथा का पाठ करें
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें
पूरी श्रद्धा के साथ भगवान श्री हरि विष्णु और लक्ष्मी जी की आरती करें
प्रभु को तुलसी सहित भोग लगाएं अंत में क्षमा प्रार्थना करें
What's Your Reaction?