होलिका दहन आज: बस इतनी देर तक के लिए रहेगा शुभ मुहूर्त

<p>होलिका दहन आज यानी कि 24 मार्च 2024 को रात्रि के समय किया जाएगा। होलिका की अग्नि को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। आइए जानते हैं कि आज होलिका दहन के लिए क्या शुभ मुहूर्त रहेगा।</p>

होलिका दहन आज: बस इतनी देर तक के लिए रहेगा शुभ मुहूर्त
24-03-2024 - 01:24 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

होलिका दहन 24 मार्च को किया जाएगा। होलिका दहन प्रदोष काल के बाद किया जाएगा, क्योंकि रविवार सुबह 9 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर दोपहर 2 बजकर 19 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी, उसके बाद पाताल लोक की भद्रा लग जायेगी, जो कि रात 11 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा होलिका दहन के दिन सूखी लकड़ियों के ढेर के साथ ही गोबर के उपले या कंडे जलाने की भी प्रथा है।
बता दें कि जब चंद्रमा कर्क, सिंह, कुंभ और मीन राशि में होता है तो पृथ्वी लोक की भद्रा यानि अशुभ भद्रा होती है। 24 मार्च को दोपहर 2 बजकर 19 मिनट तक चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे, उसके बाद कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। चूंकि अशुभ भद्रा दोपहर में ही खत्म हो जाएगा और होलिका दहन प्रदोष काल के बाद होता है। इसके साथ ही 17 मार्च को शुरू हुआ होलाष्टक आज समाप्त हो जाएंगे, जिसके बाद विवाह आदि सभी शुभ कार्य अब फिर से शुरू हो जाएंगे।
होलिका 2024 दहन का शुभ मुहूर्त 
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च, 2024 को रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर अगले दिन 25 मार्च, 2024 को देर रात 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। होलिका दहन की पूजा के लिए कुल समय 1 घंटा 14 मिनट तक के लिए मिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।