राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए यह पखवाड़ा (16 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक), जानिए..

पाक्षिक राशिफल में  हम इस बार 16 फरवरी 24 से  29 फरवरी 2024 तक के 15 दिनों का राशिफल को प्रस्तुत कर रहे हैं। इस पखवाड़े में विभिन्न ग्रहों की गोचर में स्थिति अनुसार लग्न पर आधारित राशिफल प्रस्तुत किया जा रहा है l यहां दिए गए राशिफल को अपनी-अपनी कुंडली में ग्रहों की स्थिति एवं वर्तमान दशा एवं अंतर्दशा के संदर्भ में समझने पर अच्छे परिणाम की आशा की जाती है । जो पाठक हमारे ज्योतिषी डॉ. अमित व्यास से संपर्क करके अपनी जिज्ञासाओं का समाधान चाहते हैं, उनसे  मोबाइल नंबर  9414044741 पर संपर्क कर सकते हैं।

राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए यह पखवाड़ा (16 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक), जानिए..
19-02-2024 - 01:00 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मेष राशि

जीवनसाथी के नाम से कोई नया व्यापार शुरु करने का विचार बनेगा। दोस्तों के साथ किसी रोमाञ्चक यात्रा का विचार बना सकते हैं। आर्थिक मुद्दों को लेकर काफी समझदार रहेंगे। अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिये आप प्रयास कर सकते हैं। सरकारी मामलों में आ रही परेशानियों का निराकरण होगा।
सलाह: मन्दिर में चावल,आटा,उड़द दाल,तिल और नमक का दान करें।
वृषभ राशि

कारोबार में नये प्रयोग कर सकते हैं। विनिर्माण से जुड़े पेशे में लाभ की स्थितियाँ मजबूत होगी। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। घर में मांगलिक उत्सव को लेकर तैयारियाँ हो सकती है। लम्बे समय से रुके काम शुरू हो सकते हैं। मैनेजमेन्ट और एकाउंट्स से जुड़े कारोबार में बड़ा लाभ होगा।
सलाह: गाय को घी और गुड़ से बनी रोटी खिलायें।
मिथुन राशि

आप मांगलिक उत्सवों को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। नये वस्त्र और आभूषण की ख़रीदारी कर सकते हैं। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने जाने का विचार बनेगा। 13 फरवरी को हुए सूर्य के राशि परिवर्तन के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ सारे मतभेद दूर होंगे। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है।
सलाह:शनिवार को सूखे नारियल में शक्कर भरकर पीपल के नीचे दबा दें।
कर्क राशि

व्यापार में आपको विशेष धन लाभ प्राप्त होगा। अधीनस्थ कर्मचारियों से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। समाज में आपकी प्रसिद्धि और सम्मान बढ़ेगा। 13 फरवरी को सूर्य के गोचर परिवर्तन से आपको आर्थिक और प्रणय मामलों में सफलता मिल सकती है। आप योग और धर्म-कर्म में रुचि लेंगे।दैनिक खर्चे बढ़ने की सम्भावना है। स्वास्थ्य परेशानियों को अनदेखा न करें।
सलाह: पक्षियों को प्रतिदिन सप्तधान्य खिलायें।
सिंह राशि

महीने के आरम्भ में आपको गम्भीरता और सहनशीलता का परिचय देना होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों के मन में आपके प्रति विद्रोह भाव पनप सकता है। कारोबार में नकदी को लेकर परेशान होना पड़ सकता है।  जीवन में नयी उम्मीदों की किरण जागृत होगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग और प्रोत्साहन प्राप्त होगा।
सलाह: माथे पर केसर का तिलक करें और नाभि पर भी लगायें।
कन्या राशि

नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। गूढ विषयों के अध्ययन में काफी सक्रिय रहेंगे। आपकी आय में अच्छी ख़ासी वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापारिक लेन-देन में आपको काफी अच्छा लाभ हो सकता है। इन्श्योरेंस पॉलिसी में धन निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। सोच समझकर ही आपको प्रतिक्रिया देनी चाहिये।
सलाह:पूरा सप्ताह गाय को हरी घास या सवा किलो साग खिलायें।
तुला राशि

कार्यक्षेत्र में आपका महत्व बढ़ेगा। धन कमाने के लिये महीना बहुत ही अच्छा है। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। प्रेमी जन के प्रति प्रेम और समर्पण भाव बढ़ेगा। माता-पिता की सेहत काफी अच्छी रहेगी। सम्पत्ति को लेकर उलझे मामले सुलझने की सम्भावना है।  शत्रु वर्ग आपके व्यावसायिक हितों को प्रभावित करने की कोशिश करेगा।
सलाह: काली गाय को भोजन का एक भाग खिलायें।
वृश्चिक  राशि

निजी कम्पनियों में जॉब कर रहे जातकों के ऊपर काम का दबाव कम होगा। व्यापार में बड़ा निवेश करने के लिये समय उत्तम है।  सम्पत्ति विवादों का निपटारा किसी मित्र के माध्यम से हो सकता है। व्यर्थ के विवादों से दूरी बनाकर रखें। 13 फरवरी के बाद आपको सरकारी कार्यों में परेशानी होने की सम्भावना है।
सलाह: शनिवार को कच्चा दूध और जल मिलाकर पीपल के पेड़ पर डालें। शनिवार को कच्चा दूध और जल मिलाकर पीपल के पेड़ पर डालें।
धनु राशि

व्यवसाय में विस्तार करने के अवसर मिलेंगे। अपने अनुभव और कुशलता का अच्छा प्रयोग कर पायेंगे। अपने लक्ष्यों के प्रति निष्ठावान रहें। परिवार में प्रेम और सद्भाव का वातावरण रहेगा। निर्णय लेने में दूरदर्शिता का परिचय दें। वित्तीय मामलों में अनुकूलता रहेगी।
सलाह:विष्णु सहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें।
मकर राशि

कारोबार के उद्देश्य से यात्रा करनी पड़ेंगी। आपकी कार्यकुशलता और बुद्धिमत्ता की प्रशन्सा होगी। एक साथ कई कार्य सम्भालना पड़ेगा। विपरीत लिङ्गी आपसे काफी आकर्षित रहेंगे। इससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। दान-पुण्य में आप रुचि लेंगे। सन्तान की शिक्षा में काफी अच्छी उन्नति हो सकती है।
सलाह: मछलियों को आटे की गोलियों खिलायें।
कुम्भ राशि

कार्यक्षेत्र में आपको काफी समय देना पड़ेगा। सोशल मीडिया और ई-कॉमर्स से जुड़े प्रोफेशन्स में काफी सक्रियता दिखायेंगे। विद्यार्थियों का मन थोड़ा बदल सकता है। घरेलू जीवन के लिये उत्साह वर्धक रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आप काफी सक्रिय रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है।
सलाह:हनुमान चालीसा का सुबह-शाम पाठ करें।
मीन राशि

होटल व्यवसाय से जुड़े व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी। नये व्यवसाय में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियाँ दूर होगी। भोग-विलास का भरपूर आनन्द उठायेंगे। गूढ विद्याओं का अभ्यास और मनन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व अच्छा रहेगा।
सलाह:गाय को 5 फल अवश्य खिलायें और नारायण कवच का पाठ करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।