धान लेकर हरियाणा जा रहे यूपी के किसानों को बॉर्डर पर लाठियों से पीटा, हंगामा

<p><em><strong>आरोप है कि हरियाणा पुलिस ने किसानों पर बल प्रयोग भी किया, जिसके बाद किसान वहीं धरने पर बैठ गए।</strong></em></p>

धान लेकर हरियाणा जा रहे यूपी के किसानों को बॉर्डर पर लाठियों से पीटा, हंगामा
21-10-2022 - 06:55 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अपने धान की फसल हरियाणा लेकर जा रहे उत्तर प्रदेश के किसानों पर लाठीचार्ज के बाद हाईवे पर तनाव हो गया। जानकारी के मुताबिक, किसान हरियाणा धान की बिक्री के लिए जा रहे थे लेकिन करनाल प्रशासन ने उन्हें बॉर्डर पर रोकने की कोशिश की, जिसके बाद किसान उग्र हो गए। उन्होंने हाइवे पर जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे। आरोप है कि हरियाणा पुलिस ने किसानों पर बल प्रयोग भी किया, जिसके बाद किसान वहीं धरने पर बैठ गए।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के शामली से किसान धान लेकर हरियाणा बिक्री के लिए जा रहे थे लेकिन हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के निर्देश पर करनाल जिला प्रशासन ने बिक्री के लिए यूपी से धान लाने पर रोक लगा दी थी। धान की फसल ले जाने से रोके जाने पर किसान उग्र हो गए। उन्होंने हाइवे जाम कर दिया और जबरन हरियाणा की सीमा में घुसने की कोशिश करने लगे। बात बढ़ गई तो पुलिस ने भी बल प्रयोग किया और किसानों को रोकने की कोशिश की। साथ ही कई किसानों को हिरासत में ले लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।