राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए यह पखवाड़ा (16 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक), जानिए..

पाक्षिक राशिफल में हम इस बार 16 जनवरी 24 से 31 जनवरी 2023 तक के 15 दिनों का राशिफल को प्रस्तुत कर रहे हैं। इस पखवाड़े में विभिन्न ग्रहों की गोचर में स्थिति अनुसार लग्न पर आधारित राशिफल प्रस्तुत किया जा रहा है l यहां दिए गए राशिफल को अपनी-अपनी कुंडली में ग्रहों की स्थिति एवं वर्तमान दशा एवं अंतर्दशा के संदर्भ में समझने पर अच्छे परिणाम की आशा की जाती है ।

मेष राशि

15 जनवरी को सूर्य ने मकर राशि में प्रवेश कर लिया है, जिसके कारण आप उच्च पदासीन लोगों के सम्पर्क में आयेंगे। किसी बड़े व्यक्ति से सराहना मिलेगी। वकालत से जुड़े पेशेवरों के लिये ये महीना बहुत ही अच्छा है। पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आपकी अधूरी कामना इस महीने पूरी हो सकती है।18 जनवरी तक वक्री शुक्र के कारण शरीर में कमजोरी और सुन्नपन महसूस हो सकती है। ऐसे में खानपान का ध्यान रखना बेहद आवश्यक होगा। पार्टनरशिप में सावधानी रखें। पाँचवे सप्ताह में गले सम्बन्धी रोग परेशान कर सकते हैं।
सलाह:प्रतिदिन गाय को बेसन लगी रोटी खिलायें।
वृषभ राशि

अधीनस्थ कर्मचारियों से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। समाज में आपकी प्रसिद्धि और सम्मान बढ़ेगा। 15 जनवरी को सूर्य के गोचर परिवर्तन से आपको आर्थिक और प्रणय मामलों में सफलता मिल सकती है। महीने के उत्तरार्ध में तनाव दूर होगा। आप योग और धर्म-कर्म में में काफी रुचि लेंगे। सूर्य और शुक्र के धनु राशि में प्रभाव के कारण वैवाहिक जीवन भी अस्त-व्यस्त हो सकता है। परिवार के सदस्यों पर क्रोध न करें। महीने के उत्तरार्ध में आपको पिता की चिन्ता हो सकती है।
सलाह:सोमवार को कन्याओं को भोजन करायें और देवी सूक्त का पाठ करें।
मिथुन राशि

विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। भाई-बहनों से मिलजुलकर रहें। अपने रिश्तों को पूरी निष्ठा से निभायें। सत्कर्म और विचारों का प्रभाव आपमें प्रत्यक्ष दिखाई देगा। आप घर या कार्यालय में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं पारिवारिक दायित्वों का अच्छी तरह से पालन करेंगे। जिसके कारण पारिवारिक जीवन में शान्ति रहेगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग और प्रोत्साहन प्राप्त होगा। धीरे-धीरे सभी कार्य बनते चले जायेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
सलाह:प्रतिदिन पूजास्थल के आग्नेय कोण में घी का दीपक जलायें और उसमे दो लौंग डाल दें।
कर्क राशि

ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पूर्व नियोजित कार्यों को बड़ी आसानी से पूरा कर लेंगे। सरकार से सम्बन्धित कार्यों में अच्छी सफलता मिल सकती है। वरिष्ठ लोगों के सुझावों को गम्भीरता से लें। पाँचवें सप्ताह में आपको व्यापारिक लेन-देन में काफी अच्छा लाभ हो सकता है। इन्श्योरेंस पॉलिसी में धन निवेश कर सकते हैं।
सलाह:प्रतिदिन सुबह-शाम हनुमान चालीसा का पाठ करें।
सिंह राशि

धन कमाने के लिये महीना बहुत ही अच्छा है। महीने के मध्य में सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद मीडिया और इन्जीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को उन्नति मिल सकती है। व्यापार में स्थायीत्व देखने को मिलता रहेगा। लव मैरिज करना चाह रहे हैं तो परिवार को विश्वास में अवश्य लें। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। सम्पत्ति को लेकर उलझे मामले सुलझने की सम्भावना है। तीसरे सप्ताह में बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।
सलाह:नित्य गंगाजल और गौदुग्ध से शिवलिंग का अभिषेक करें।
कन्या राशि

माता-पिता के व्यवहार से आप कई बार व्यथित भी हो सकते हैं। परिवार के मुद्दों को धैर्य के साथ सुलझायें। नजदीकी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। अपनी बात और विचार को लेकर जड़ न बनें। वाहन चलाते समय सावधानी रखने की आवश्यकता है। जिद्दी स्वभाव के कारण आपके अपने लोग ही आपके विरुद्ध हो सकते हैं। 18 जनवरी को होने वाला शुक्र का गोचर परिवर्तन आपके व्यवहार में आक्रामकता ले सकता है।
सलाह:मंगलवार को श्रीराम जी के मन्दिर में सफेद मिठाई का भोग लगायें और उन्हें लाल गुलाब की माला भेंट करें।
तुला राशि

दाम्पत्य जीवन में परस्पर समर्पण और समन्वय बेहतरीन रहेगा। किसी भी कार्य को करने से पूर्व परिवार की सहमति लेना न भूलें। व्यवसाय में विस्तार करने के अवसर मिलेंगे। अपने अनुभव और कुशलता का अच्छा प्रयोग कर पायेंगे। अपने लक्ष्यों के प्रति निष्ठावान रहें। परिवार में प्रेम और सद्भाव का वातावरण रहेगा। निर्णय लेने में दूरदर्शिता का परिचय दें। वित्तीय मामलों में अनुकूलता रहेगी। फाइनेन्स और बैंकिंग प्रोफेशनल्स के लिये महीना काफी उत्तम है।
सलाह:मंगलवार को शमी के वृक्ष के नीचे दीपक जलायें।
वृश्चिक राशि

जॉब के उद्देश्य से यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी कार्यकुशलता और बुद्धिमत्ता की प्रशंसा होगी। एक साथ कई कार्य सम्भालने पड़ेंगे। ग्रहों का गोचर कार्य-व्यवसाय में आपको काफी सहयोग देगा। विपरीत लिङ्गी आपसे काफी आकर्षित रहेंगे। दान-पुण्य में आप रुचि लेंगे। सन्तान की शिक्षा में काफी ।
अच्छी उन्नति हो सकती है। आपके ऊपर कार्यभार काफी ज्यादा रहेगा फिर भी आप बखूबी कार्य पूर्ण कर पायेंगे।
सलाह:गाय को भीगी हुई मूंग खिलाना बहुत लाभकारी होगा
धनु राशि

सोशल मीडिया और ई-कॉमर्स से जुड़े प्रोफेशन्स में काफी सक्रियता दिखायेंगे। घरेलू जीवन के लिये यह महीना उत्साह वर्धक रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आप काफी सक्रिय रहेंगे। सूर्य के राशि में प्रभाव से राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। जो उच्च शिक्षा के लिये बाहर जाना चाहते हैं उनके लिये ये महीना काफी अच्छा है। आय को बढ़ाने के तरीकों पर विचार करेंगे।
सलाह:सोमवार को 11 कमल पुष्प दुर्गा जी को अर्पित करें और दुर्गा चालीसा का अधिकाधिक पाठ करें।
मकर राशि

आपके काम की लोग प्रशंसा करेंगे। बौद्धिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। मानसिक उलझनों का निवारण होगा। जीवनसाथी से धन का लाभ मिलेगा। होटल व्यवसाय से जुड़े व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी। नये व्यवसाय में आपको सफलता मिलेगी। शुक्र और मंगल की युति के कारण विवाहेत्तर सम्बन्ध परेशानी खड़ी कर सकते हैं। लोग आपको अपमानित करने का प्रयास कर सकते हैं। पैसे की तंगी झेलनी पड़ सकती है। जिसके कारण आपको असुविधा हो सकती है। हित शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये।
सलाह:प्रतिदिन सूर्य को लाल चन्दन युक्त जल से अर्घ्य दें।
कुम्भ राशि

जीवनसाथी के नाम से कोई नया व्यापार शुरु करने का विचार बनेगा। दोस्तों के साथ किसी आनन्ददायक यात्रा का विचार बना सकते हैं। आर्थिक मुद्दों को लेकर काफी समझदार रहेंगे। अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिये प्रतिबद्ध रहेंगे। रिलेशनशिप के मामलों के लिये यह माह उत्तम रहेगा। वैवाहिक सम्बन्धों में आपसी अन्तरंगता का आनन्द लेंगे। सरकारी मामलों की बाधा दूर होगी।
सलाह:शिवजी के मंदिर में 11 बिल्वपत्र में सफेद चंदन से राम लिखकर अर्पित करें। हनुमान जी की आराधना करना लाभकारी होगा।
मीन राशि

कारोबार में आप नये प्रयोग कर सकते हैं। वकालत से जुड़े पेशे में लाभ की स्थितियाँ मजबूत होंगी। जनता के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। घर में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। लम्बे समय से रुके काम शुरू हो सकते हैं। भाई-बहनों के जीवन में उन्नति होगी। मैनेजमेन्ट और एकाउंट्स से जुड़े कारोबार में बड़ा लाभ होगा। कृषि सम्बन्धी कार्यों में उत्तम परिणाम मिलेंगे।
सलाह:प्रतिदिन सुबह-शाम हनुमान चालीसा का पाठ करें।
What's Your Reaction?