ऋतिक रोशन ने मेट्रो में किया सफर: ट्रैफिक और गर्मी से बचने के लिए किया ट्रेवल, फैंस के साथ ली सेल्फी
<p><em><strong>ऋतिक रोशन ने हाल ही में मुंबई के मेट्रो में सफर किया। इस दौरान के कुछ वीडियोज और फोटोज ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। जिसमें वह अपने फैंस के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए।</strong></em></p>
ऋतिक के इस वीडियो में वह मेट्रो के अंदर दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह कैजुअल लुक में नजर आए। एक्टर ने ब्लू टीशर्ट के साथ डेनिम जीन्स पहनी हुई है। इस लुक के साथ उन्होंने कैप लगा रखी है।
इस पोस्ट को शेयर करते हुए ऋतिक ने कैप्शन में लिखा- ‘आज काम पर जाने के लिए मेट्रो ली। कुछ बहुत प्यारे और दयालु लोगों से मुलाकात हुई। उन्होंने मुझे जो प्यार दिया, उसे आपके साथ साझा कर रहा हूं। अनुभव शानदार था। गर्मी और यातायात को मात दें। मैं जिस एक्शन शूट के लिए जा रहा हूं, उसके लिए मैंने अपनी पीठ बचाकर रखी है।’
सबा आजाद ने किया रिएक्ट
ऋतिक के इस वीडियो पर उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने कमेंट सेक्शन में लिखा- लव। ऋतिक के पिता राकेश रौशन ने भी रिएक्ट करते हुए लिखा- बेस्ट ऑप्शन। मां पिंकी रोशन ने भी कमेंट करते हुए लिखा- ‘हे भगवान, यह बहुत प्यारा है, बढ़िया। लव यू मेरे बेटे। यह आपका बेस्ट एक्शन है।’
फिल्म फाइटर में नजर आएंगे ऋतिक
ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो तो वह जल्दी ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आएंगे। कुछ दिन पहले ही मेकर्स ने फिल्म से ऋतिक का मोशन पोस्टर भी रिलीज किया है। इस एक्शन फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म 2024 में रिलीज हो रही है।
What's Your Reaction?