फिल्म ‘ऐ जिंदगी’ राजस्थान में टैक्स फ्री... जानिए क्या है खास

<p><em><strong>जनता को अंगदान के लिए प्रोत्साहित करेगी फिल्म, सरकार करेगी एसजीएसटी का पुर्नभरण</strong></em></p>

फिल्म ‘ऐ जिंदगी’ राजस्थान में टैक्स फ्री... जानिए क्या है खास
16-10-2022 - 10:30 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान में फिल्म ‘ऐ जिंदगी’ को कर मुक्त कर दिया है। सच्ची कहानी पर आधारित यह फिल्म नैतिक अंग दान को प्रोत्साहित कर जनता को अंगदाताओं के रूप में साइनअप करने की प्रेरणा देती है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की स्वीकृति के बाद पंजीकृत मल्टीप्लेक्स व सिनेमाघरों की ओर से एस.जी.एस.टी. की धनराशि को घटाकर दर्शकों को टिकटों का विक्रय किया जायेगा। यह आदेश 6 माह की अवधि तक प्रभावी रहेंगे
पहले भी ये फिल्में हो चुकी कर-मुक्त
गौरतलब है कि राज्य सरकार पहले भी सामाजिक मुद्दों पर बनी पेडमेन, सूपर 30, सांड की आंख, छपाक व टर्टल जैसी कई फिल्मों को कर मुक्त कर चुकी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।