ठग सुकेश का दावा- केजरीवाल के घर फर्नीचर मैंने भेजा, रिनोवेशन के लिए पैसे भी दिए

<p><em><strong>सुकेश ने अपनी चिट्ठी में यह दावा भी किया कि सीएम केजरीवाल के घर की सजावट के महंगे सामानों के लिए उसने लाखों रुपए का भुगतान किया था। चिट्ठी में कहा गया कि केजरीवाल फर्नीचर के अलावा अपने घर के लिए चांदी की क्रॉकरी चाहते थे।&nbsp;</strong></em></p>

ठग सुकेश का दावा- केजरीवाल के घर फर्नीचर मैंने भेजा, रिनोवेशन के लिए पैसे भी दिए
07-05-2023 - 08:05 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने शनिवार को दिल्ली के एलजी (उप राज्यपाल) वीके सक्सेना को लिखी एक और चिट्ठी में कहा है कि उसने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के रिनोवेशन के लिए फर्नीचर भेजा था। उसने दावा किया कि फर्नीचर को खुद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और तब मंत्री रहे सतेंद्र जैन ने चुना था। इसमें राल्फ लॉरेन और विजनायर ब्रांड का फर्नीचर भी शामिल था।

सुकेश ने दावा किया कि उसने फर्नीचर के फोटो वॉट्सएप और फेसटाइम चैट के जरिए दोनों लोगों को सेंड किए थे। इसके बाद उन्होंने फर्नीचर चुना। सुकेश ने यह दावा भी किया है कि उसने केजरीवाल के घर के रिनोवेशन के लिए पैसे भी दिए हैं। उसने कहा कि रिनोवेशन के लिए की गई खरीदारी की जांच की जानी चाहिए।

यह फर्नीचर खरीदने का दावा
- विजनायर 12 सीटर ऑलिव ग्रीन रंग का डाइनिंग टेबल। कीमत 45 लाख रुपए।
- विजनायर ड्रेसिंग टेबल। केजरीवाल और उनके बच्चों के रूम के लिए। कीमत 34 लाख रुपए।
- विजनायर के सात आईने। कीमत 18 लाख।
- राल्फ लॉरेन के रग्स, बेडस्प्रेड्स और तकिए कुल 30 पीस। कीमत 28 लाख रुपए।
- पामराई की तीन दीवार घड़ियां। कीमत 45 लाख।

सुकेश का दावा- ये फर्नीचर इटली और फ्रांस के
सुकेश का दावा है कि उसने ये फर्नीचर खुद मुंबई और दिल्ली से खरीदे। ये फर्नीचर इटली और फ्रांस से इंपोर्ट हुए थे। सभी पेमेंट मेरी कंपनी न्यू एक्सप्रेस पोस्ट एंड एलएस फिशरीज ने किया है। इन सबका रिकॉर्ड मैं जांच एजेंसी को दे सकता हूं। इसके साथ ही मेरे और केजरीवाल के बीच में जो वॉट्सऐप चैट हुई थी, वह भी उपलब्ध करा सकता हूं। ये सारे फर्नीचर सीधे केजरीवाल के दफ्तर भेजे गए थे। ऋषभ शेट्टी ने फर्नीचर केजरीवाल के घर पर लगाया था।
प्रोजेक्ट दिलाने का गिफ्ट चांदी की क्रॉकरी
सुकेश ने अपनी चिट्ठी में यह दावा भी किया कि सीएम केजरीवाल के घर की सजावट के महंगे सामानों के लिए उसने लाखों रुपए का भुगतान किया था। चिट्ठी में कहा गया कि केजरीवाल फर्नीचर के अलावा अपने घर के लिए चांदी की क्रॉकरी चाहते थे। दक्षिण भारत के एक ज्वैलर ने 90 लाख रुपए की चांदी की क्रॉकरी उन्हें दी। इसे करोलबाग में एक प्रोजेक्ट दिलाने के गिफ्ट के तौर पर केजरीवाल को दिया गया था। सुकेश का कहना है कि इस ज्वैलर से केजरीवाल की मुलाकात उसने ही करवाई थी। सुकेश ने चिट्ठी में बताया है कि 15 थाली, चांदी के 20 गिलास, कुछ मूर्तियां, कई कटोरे और चांदी के चम्मच को मुख्यमंत्री केजरीवाल के निवास पर पहुंचाया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।