पाकिस्तान की धमकीः मेजबानी छीनी तो एशिया कप नहीं खेलेंगे..भारत भले न आए पर लोकेशन नहीं बदलनी चाहिए...!

<p><em><strong>रावलपिंडी में इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट मैच के दौरान पीसीबी चीफ ने कहा, हम टूर्नामेंट होस्ट करने के लिए मरे नहीं जा रहे। होस्टिंग राइट्स हमें कोई भीख में नहीं मिले।</strong></em></p>

पाकिस्तान की धमकीः मेजबानी छीनी तो एशिया कप नहीं खेलेंगे..भारत भले न आए पर लोकेशन नहीं बदलनी चाहिए...!
03-12-2022 - 08:38 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन रमीज राजा ने कहा, अगर 2023 का एशिया कप पाकिस्तान में नहीं हुआ तो उनकी टीम टूर्नामेंट नहीं खेलेगी। टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं आ सकती, सिर्फ इस वजह से टूर्नामेंट की लोकेशन शिफ्ट नहीं होनी चाहिए। भारत न आए तो न सही लेकिन वेन्यू बदला तो सबसे पहले पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेगी।

भीख में नहीं मिले होस्टिंग राइट्स
रावलपिंडी में इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट मैच के दौरान पीसीबी चीफ ने कहा, हम टूर्नामेंट होस्ट करने के लिए मरे नहीं जा रहे। होस्टिंग राइट्स हमें कोई भीख में नहीं मिले। सेलेक्शन की फेयर प्रोसेस के जरिए हमें एशिया कप होस्ट करने की जिम्मेदारी मिली है।
50 ओवर का होगा एशिया कप
वर्ष 2023 का एशिया कप सितंबर में पाकिस्तान में होना है। इसके बाद अक्टूबर में भारत में वनडे वर्ल्ड कप होगा। वनडे वर्ल्ड कप के कारण ही इस बार का एशिया कप 20 की जगह 50 ओवर का होगा। पिछला एशिया कप अगस्त 2022 में संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था लेकिन होस्टिंग राइट्स श्रीलंका के पास थे। दरअसल, उनके देश में राजनीतिक अव्यवस्था के चलते वेन्यू बदलना पड़ा।
पाकिस्तान वनडे वर्ल्ड कप भी नहीं खेलेगा!
शाह के बयान के बाद भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था, होम मिनिस्ट्री से परमिशन के बाद ही टीम इंडिया के किसी भी प्लेयर को पाकिस्तान भेजने पर फैसला लिया जाएगा। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ ने कहा था, अगर टीम इंडिया पाकिस्तान में एशिया कप नहीं खेलेगी तो पाकिस्तान भी भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगा।

2008 से पाकिस्तान नहीं गई टीम इंडिया
टीम इंडिया 2008 में आखिरी बार एशिया कप खेलने के लिए ही पाकिस्तान गई थी। वहीं, पाकिस्तान की टीम 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने आखिरी बार भारत आई थी। 2022 में दोनों टीमें 3 बार भिड़ चुकी हैं। एशिया कप के दौरान दुबई में 2 बार और टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान मेलबर्न में एक बार दोनों देशों के बीच क्रिकेट मैच हुए थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।