पुलिस को धमकी दे रहे थे गैंगस्टर, पुलिस ने जींस टीशर्ट फाड़कर भिखारी बना दिया..!

<p><em><strong>करधनी क्षेत्र में बदमाशाों ने कुछ दिन पहले ही एक बिल्डर की हत्या कर दी थी और उसके बाद कई लोगों को&nbsp;रंगदारी के लिए धमकाया था।</strong></em></p>

पुलिस को धमकी दे रहे थे गैंगस्टर, पुलिस ने जींस टीशर्ट फाड़कर भिखारी बना दिया..!
03-12-2022 - 08:41 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जनता को परेशान करने वाले गैंगस्टर्स की पुलिस ने ऐसी परेड निकाली कि उनको भिखारी बना दिया। पहले तो बुरी तरह पीटा, उसके बाद कपड़े फाड़ दिए और उसके बाद दिन में उनकी शहर में परेड निकाल दी ताकि उनका खौफ खत्म हो जाए। जो बदमाश दो दिन पहले तक पुलिसवालों को देख लेने की धमकी दे रहे थे, वे अब पुलिस के सामने हाथ जोड़ रहे थे। नजारा जयपुर के करधनी थाना इलाके का था। करधनी क्षेत्र में बदमाशों ने कुछ दिन पहले ही एक बिल्डर की हत्या कर दी थी और उसके बाद कई लोगों को रंगदारी के लिए धमकाया था।

बदमाशों ने इस तरह फैलाया खौफ
पुलिस ने बताया कि निवारू रोड निवासी 19 वर्षीय आनंद सिंह के स्वर्गीय पिता सज्जन सिंह ने त्रिवेणी नगर में कुछ साल पहले एक प्लॉट लिया था। उस प्लॉट के दो पट्टे बनाकर अलग-अलग लोगों को बेच दिए गए। इसकी जानकारी जब आनंद सिंह को लगी तो उसने प्लॉट पर कब्जा पाने के लिए अपने किसी परिचित से बात की। जिसने आनंद को सागर से मिलवाया और सागर ने अपने साथी नागर के साथ मिलकर परिवादी को उसके प्लॉट पर कब्जा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके लिए बदमाशों ने कुछ राशि आनंद से ले ली और बाद में 5 लाख रुपये की और मांग करने लगे। दीपावली से 2 दिन पहले बदमाशों ने परिवादी को अपने पास बुलाकर 5 लाख रुपये की मांग की और नहीं देने पर धमकाते हुए मारपीट की। इसके बाद दोनों बदमाश 25 अक्टूबर को पीड़ित के घर पहुंचे और उसके घर के बाहर खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ की। साथ ही, पीड़ित की मां पर पिस्टल तान कर 5 लाख रुपये देने की धमकी दी और नहीं देने पर जान से मारने की बात कहकर हवाई फायर करते हुए दोनों बदमाश वहां से फरार हो गए। 
परिवार हुआ भयभीत
दोनों बदमाशों  अपनी गैंग के साथ मिलकर लोगों की जमीन पर कब्जा करने, रंगदारी मांगने व जानलेवा हमला करने की वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। यह जानते हुए परिवादी व उसकी मां काफी भयभीत हो गए और डर के मारे वारदात के बारे में उन्होंने पुलिस को सूचना तक नहीं दी। वहीं, इस वारदात के बाद से दोनों ने अपने घर से बाहर तक निकलना बंद कर दिया। 
पुलिस खुद पहुंची पीड़ित तक
पुलिस ने 23 नवंबर को जब वीरेंद्र सिंह गुलाब बाड़ी हत्याकांड में सागर, नागर, जितेंद्र और दुर्गेश को गिरफ्तार किया तब जाकर पीड़ित मां-बेटे को शिकायत दर्ज कराने की थोड़ी हिम्मत मिली लेकिन तब भी डर के मारे दोनों पुलिस थाने नहीं गये। पुलिस ने अपने स्तर पर पड़ताल करते हुए पीड़ित पक्ष से संपर्क किया और उन्हें बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा तब जाकर गुरुवार देर रात मुकदमा दर्ज करवाया गया।
पुलिस ने कराई बदमाशों की परेड
वीरेंद्र सिंह गुलाबबाड़ी हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए शातिर सागर, नागर, जितेंद्र और दुर्गेश की करधनी थाना पुलिस ने गुरुवार को इलाके में परेड करवाई। स्थानीय लोगों में उनकी दहशत को कम करने के उद्देश्य और वारदात स्थल की तस्दीक के दौरान बदमाशों की परेड करवाई गई। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद रहे और चारों बदमाशों के हाथ में जंजीर बांधकर उन्हें कई किलोमीटर तक पैदल चलाया गया। इस दौरान हथियारबंद जवान भी मौजूद रहे और पुलिस द्वारा करवाई गई बदमाशों की परेड आमजन के बीच में चर्चा का एक बड़ा विषय रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।