Pathan : 80 प्रतिशत हिंदू जनसंख्या वाले देश में ‘पठान’ फिल्म का चलना बड़ी बात... कंगना बोलीं, पठान का नाम इंडियन पठान होना चाहिए

<p><em><strong>Pathan :&nbsp;ट्विटर पर वापसी करते ही कंगना रनौट पुराने तेवर में लौट आई हैं। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म &lsquo;पठान&rsquo; का नाम बदलकर &lsquo;इंडियन पठान&rsquo; करने की सलाह दे दी। कंगना का कहना है अफगानिस्तान में लोगों को पठान बोला जाता है, इसलिए यहां पठान का नाम बदलकर इंडियन पठान कर देना चाहिए।</strong></em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Pathan : 80 प्रतिशत हिंदू जनसंख्या वाले देश में ‘पठान’ फिल्म का चलना बड़ी बात... कंगना बोलीं, पठान का नाम इंडियन पठान होना चाहिए
29-01-2023 - 10:56 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अपने ट्वीट में कंगना ने कहा है कि जिस देश की 80 प्रतिषत जनसंख्या हिंदू है, अगर वहां पठान नाम की फिल्म चल रही है, ये अपने आप में बहुत बड़ी बात है। कंगना का कहना है कि शाहरुख की 10 साल बाद कोई फिल्म चली है, इसलिए उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उनकी भी फिल्में चलेंगी।
सभी लोगों के प्यार से सफल हुई पठान
कंगना रनोट ने अपने ट्वीट में उन लोगों को भी निशाने पर लिया, जो पठान की सक्सेस को हिंदू मुस्लिम से जोड़कर देख रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘जो लोग पठान को नफरत पर प्यार की जीत बता रहे हैं। ये सिर्फ यहां के लोगों का प्यार ही है, जो फिल्म इतना अच्छा बिजनेस कर रही है।’
बदलना चाहिए Pathan का नाम
एक और ट्वीट में कंगना ने पठान का नाम बदलने की सलाह दे दी। उन्होंने लिखा, ‘मेरा मानना है कि भारतीय मुसलमान देशभक्त हैं और अफगानियों से तो बिल्कुल अलग हैं। अहम बात ये है कि भारत कभी भी अफगानिस्तान नहीं हो सकता, वहां हालात नर्क से भी बदतर हैं। इसलिए फिल्म की कहानी के हिसाब से फिल्म का असली नाम इंडियन पठान होना चाहिए।’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।