नेटफ्लिक्स पर हिंदी में देखें साउथ की 7 बेहतरीन फिल्में

<p>यदि आप साउथ सिनेमा में रुचि रखते हैं, तो नेटफ्लिक्स के पास हिंदी में डब की गई वहां की फिल्मों का खजाना है। इनमें एक्शन से भरपूर ब्लॉकबस्टर से लेकर साइक्लोजिकल थ्रिलर शामिल हैं। इन फिल्मों को थिएटर्स में भी काफी पसंद किया गया था और अगर आप उस दौरान उन्हें सिनेमाघरों में नहीं देख पाए तो अब घर बैठे ओटीटी पर देख लीजिए। यहां उन फिल्मों की लिस्ट दी गई है।</p>

नेटफ्लिक्स पर हिंदी में देखें साउथ की 7 बेहतरीन फिल्में
05-03-2024 - 09:16 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इन फिल्मों में कुछ साउथ के सुपरस्टार्स की हैं, तो कुछ की कहानी बेहद स्ट्रांग है। कुल मिलाकर ये सभी फिल्में एंटरटेनमेंट का सुपर डोज है।
लियो 
इनमें सबसे पहले नाम ब्लॉकबस्टर सेंसेशन लियो का आता है, जिसमें थलापति विजय लीड रोल में हैं। लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित, लियो एक दिलचस्प कहानी है जो डेविड क्रोनबर्ग की ए हिस्ट्री ऑफ वायलेंस (2005) को दर्शाती है। इसमें थलापति लियो और पार्थिवन के दोहरे रोल में दिखते हैं। कहानी एक कैफे मालिक की है, जो पहले हिंसक भेड़िए की तरह होता है लेकिन बाद वो एक जेंटलमैन बन जाता है और कैफे चलाता है। कहानी में दिलचस्प मोड़ तब जाता जब संजय दत्त की एंट्री होती है, जो इसमें लियो के पिता के रोल में दिखते हैं। ये फिल्म दुनिया भर में 19 अक्टूबर, 2023 को रिलीज हुई थी और फिलहाल आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। लियो में कई शानदार कलाकार हैं, जिनमें त्रिशा, संजय दत्त, अर्जुन, मैडोना सेबेस्टियन, गौतम वासुदेव मेनन, मैसस्किन, मंसूर अली खान, जॉर्ज मैरीन, प्रिया आनंद और मैथ्यू थॉमस शामिल हैं। इसने 600 करोड़ का कलेक्शन किया था और इसे 250 करोड़ रुपए में बनाया गया था।
सर
सबसे लोकप्रिय तमिल अभिनेताओं में से एक धनुष ने वेंकी एटलुरी द्वारा निर्देशित फिल्म सर से अपना तेलुगु डेब्यू किया था। यह फिल्म आंध्र प्रदेश के एक छोटे से शहर में कार्यरत जाने- माने शख्स बाला गंगाधर तिलक के इर्द-गिर्द घूमती है। इसे बनाने में 30 करोड़ की लागत लगी थी और इसने 115 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
कंतारा
कंतारा में ऋषभ शेट्टी दर्शकों को एक रोमांचक सफर पर ले जाते हैं। यह एक एडवेंटर ड्रामा थ्रिलर है जो वन अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच संघर्ष की पड़ताल करती है। यह फिल्म शिव की कहानी पर आधारित है और इसमें विष्णु भगवान के वराह अवतार की झलक भी देखने को मिलती है। इसे 16 करोड़ रुपए में बनाया गया था जबकि इसने 400 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था। नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म में सप्तमी गौड़ा, किशोर, अच्युत कुमार, प्रमोद शेट्टी, विनय बिद्दप्पा और अन्य भी शामिल हैं।
जन-गण-मन
पृथ्वीराज सुकुमारन की जन गण मन भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसे 8 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया था और 50 करोड़ का इसने बिजनेस किया था। ये एक बड़ी हिट रही।
आर-आर-आर
राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर मूवी ने ऑस्कर जीता है, जिसे एसएस राजामौली ने निर्देशित किया था। फिल्म स्वतंत्रता से पहले के वक्त को दर्शाती है और बताती है कि अंग्रेजी के शासन में भारतीय किस गुलामी की सजा को झेला करते थे। इसे 500 करोड़ रुपए के बजट से बनाया गया था और इसने 1100 करोड़ का कलेक्शन किया था।
इराइवन
अहमद द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक मनोवैज्ञानिक एक्शन थ्रिलर है। इराइवन दर्शकों को एक हलचल भरे महानगर के अंधेरे दिल के माध्यम से एक मनोरंजक यात्रा पर ले जाती है। इसमें जयम रवि एक क्रूर पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते हैं जो एक मनोरोगी हत्यारे राहुल बोस को पकड़ने की कोशिश करता है। नयनतारा स्टारर यह फिल्म तब सामने आती है जब शहर क्रूर हत्याओं की एक सीरीज के कारण भय की चपेट में होता है। तब जयम रवि का चरित्र अपने भीतर के राक्षसों का सामना करता है। पूरे समय वो बुद्धिमान और शातिर हत्यारे, ब्रह्मा के साथ एक घातक बिल्ली और चूहे के खेल में उलझा रहता है। इसे भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
पुलिमाडा
मॉलीवुड की पावर जोड़ी, अभिनेता जोजू जॉर्ज और निर्देशक ए.के. साजन स्टारर पुलिमाडा को भी लोगों ने खूब प्यार दिया था। फिल्म एक अविवाहित पुलिसकर्मी विंसेंट के जीवन की पड़ताल करती है, जिसकी प्यार की तलाश में कई तरह के मोड़ आते हैं। विंसेंट के जीवन में उसकी शादी के दिन एक डार्क साइत आता जब उसे दुल्हन के लापता होने की चैंकाने वाली खबर मिलती है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही फिल्म में ऐश्वर्या राजेश, चेंबन विनोद जोस और लिजो मोल जोस भी हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।