स्कूल में बच्चे चिढ़ाते थे, जीना हराम हो गया था... परेशान सानिया मिर्जा बेटे को लेकर भारत लौटीं

<p>शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के बीच लंबे समय से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी रचाई है। यह मलिक की तीसरी शादी है। छोटे इजहान शोएब और सानिया के अलग होने से खुश नहीं है।</p>

स्कूल में बच्चे चिढ़ाते थे, जीना हराम हो गया था... परेशान सानिया मिर्जा बेटे को लेकर भारत लौटीं
28-01-2024 - 10:29 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब मलिक और पूर्व भारत की टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी रचाई है। यह मलिक की तीसरी शादी है। शोएब और सानिया के बीच लंबे समय से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। काफी लंबे समय से दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही थी। बता दें कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का एक छोटा बच्चा भी है, जिसका नाम इजहान है। इजहान का जन्म 2018 में हुआ था। माता-पिता के अलग होने से इजहान काफी ज्यादा परेशान हैं।
शोएब-सानिया के अलग होने से परेशान हैं छोटे इजहान
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के अलग होने के बाद छोटे इजहान काफी ज्यादा परेशान हैं। पाकिस्तानी चैनल डेली पाकिस्तान की एक वीडियो में बताया जा रहा है कि इजहान ने शोएब मलिक की तीसरी शादी के बाद से वह 3 दिन तक स्कूल भी नहीं गए।
सानिया मिर्जा पर टूटा दुखों का पहाड़
इतना ही नहीं, इजहान वापस भारत भी आ गए हैं। इजहान को उनके क्लासमेट बुली भी कर रहे थे। डेली पाकिस्तान की वीडियो में इस बात का भी खुलासा हुआ कि जिस दिन शोएब मलिक और सना जावेद का निकाह हुआ उस दिन इजहान 18 सूरते कुरान की हिफ्ज कर चुके थे। यानी याद कर चुके थे। एक जगह शोएब तीसरी शादी कर रहे थे। दूसरी ओर सानिया अपने बेटे को कुरान हिफ्ज करा रही थीं। 
शोएब मलिक के परिवार ने दिया साथ
सानिया मिर्जा को कभी भी शोएब मलिक के परिवार से कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि शोएब मलिक के पूरे परिवार ने उनका काफी साथ दिया है। डेली पाकिस्तान के मुताबिक, शोएब मलिक ने सना जावेद से अपनी शादी में किसी को भी इनवाइट नहीं किया था। मलिक की मां और कोई भी बहन निकाह में मौजूद नहीं थी। बता दें कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की शादी 2010 में हुई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।