राजस्थान की बेटी अशीरा विश्व स्तर के विद्यार्थियों को दिए जाने वाले नोबेल शांति पुरस्कार चैलेंज प्रतियोगिता में चयनित

<p><em><strong>नोबेल शांति पुरस्कार चैलेंज-2022 प्रतियोगिता में जयपुर की&nbsp;अशीरा विश्वास का चयन किया गया है।अशीरा अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एसडीआरएफ सुष्मित विश्वास की सुपुत्री है।</strong></em></p>

राजस्थान की बेटी अशीरा विश्व स्तर के विद्यार्थियों को दिए जाने वाले नोबेल शांति पुरस्कार चैलेंज प्रतियोगिता में चयनित
09-12-2022 - 07:42 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्‍कार का शनिवार को नार्वे की राजधानी ओस्‍लो में ऐलान किया जाएगा। नोबेल शांति पुरस्कार चैलेंज-2022 प्रतियोगिता में विजेता की घोषणा के मौके  पर अशीरा विश्वास को भी इस समारोह में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

अशीरा को मिला नार्वे आने का न्यौता
नोबेल पीस सेंटर में द इग्निटर इनिशिएटिव के प्रोजेक्ट मैनेजर ने अशीरा को नोबेल शांति पुरस्कार चुनौती के निबंध श्रेणी में फाइनलिस्ट के रूप में घोषित होने पर बधाई दी है।अशीरा को शनिवार 10 दिसंबर को ओस्लो में आयोजित नोबेल शांति पुरस्कार समारोह से संबंधित प्रमुख गतिविधियों में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित भी किया गया है। इस दौरान अशीरा विश्वास को ओस्लो शहर के ग्रैंड होटल में नोबेल पुरस्कार विजेताओं के साथ ही ठहरने का स्वर्णिम अवसर मिलेगा।

 क्या है नोबेल शांति पुरस्कार चैलेंज प्रतियोगिता

 उल्लेखनीय है कि नोबेल शांति केंद्र द्वारा विश्व स्तर पर विद्यार्थियों को शांति पुरस्कार में शामिल करने के उद्देश्य से नोबेल शांति पुरस्कार चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित की जाती है । निबंध या फोटोग्राफी श्रेणियों में से किसी एक विषय पर विश्वभर के  विद्यार्थी भाग लेते है। इस वर्ष का विषय  शांतिपूर्ण सहअस्तित्व, बंधुत्व और मानव अधिकारियों की सुरक्षा के महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डालना था।

यूके की ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी में हैं अशीरा

अशीरा विश्वास को इस महत्वपूर्ण विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार के लिये चुना गया है। यह पुरस्कार जीतने वाली सुश्री अशीरा संभवतः देश की पहली विजेता हैं।  इस प्रतियोगिता को जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली अशीरा इस समय यूके की ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।