ब्रह्मांड में हम काफी छोटे..! एस्ट्रोनॉट ने खींची अंतरिक्ष से धरती की तस्वीर, शेयर कर कहा-अद्भुत है नजारा
<p>एस्ट्रोनॉट मार्कस वांड्ट ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अपने कैमरे में कैद किया है। वे खुद धरती का यह नजारा देखकर हैरान हैं।</p>
एस्ट्रोनॉट मार्कस वांड्ट ने अंतरक्षि से धरती की खींची कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ में लिखा, इसे देखने के बाद पता चलता है कि ब्रह्मांड में हम काफी छोटे हैं। वे खुद धरती का यह नजारा देखकर हैरान हैं।
अंतरिक्ष से धरती की कई तस्वीरें आपने देखी होंगी। कुछ दिनों पहले कनाडा के अंतरिक्ष यात्री क्रिस हेडफील्ड ने भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपनी पृथ्वी नीले सागर सी नजर आ रही थी। अब कुछ और तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं, यकीन मानिए इससे पहले आपने ऐसा नजारा शायद ही देखा होगा। एस्ट्रोनॉट मार्कस वांड्ट ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अपने कैमरे में कैद किया है। वे खुद धरती का यह नजारा देखकर हैरान हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने जो कैप्शन में लिखा, वह और भी दिलचस्प है। मार्कस वांड्ट ने लिखा, पृथ्वी पर नीचे देखना लुभावना है। मुझे स्वीकार करना चाहिए कि एक साथ इतना कुछ देखकर मैं थोड़ा अभिभूत हो जाता हूं और यह महसूस करता हूं कि हम दुनिया भर में कितनी तेजी से यात्रा करते हैं। यहां से सबकुछ कितना छोटा लगता है। दुनिया अविश्वसनीय रूप से सुंदर है और हमें इसकी देखभाल करने की आवश्यकता है।
यहां कोई बाउंड्री नहीं
एस्ट्रोनॉट ने लिखा, यहां कोई बाउंड्री नहीं। बिना सीमाओं और कई महाद्वीपों वाली दुनिया को एक साथ देखना दिलचस्प है। मेरे मन में सवाल उठता है कि हम अधिक सहयोग क्यों नहीं कर सकते। साथ-साथ बेहतर तरीके से क्यों नहीं रह सकते? क्योंकि यदि मैं ऊपर देखता हूं तो मुझे अंतरिक्ष की विशाल खालीपन दिखाई देता है। इसे देखने के बाद पता चलता है कि ब्रह्मांड में हम काफी छोटे हैं।
तो शायद चीजें बदल जाएंगी
तस्वीरें कुछ घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर शेयर की गई थीं। अब तक 40 हजार लोग इसे देख चुके हैं। हजारों लोगों ने कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा, मुझे उम्मीद है कि कई और लोगों को इस नजरिए से दुनिया को देखने का मौका मिलेगा। अगर हम दुनिया के सभी नेताओं को वहां भेज दें, तो शायद चीजें बदल जाएंगी। दूसरे ने कमेंट किया, अंतरिक्ष की सभी तस्वीरों का अपना अलग ही सौंदर्य होता है, लेकिन मुझे एंड्रियास के ईवीए स्पेससूट पर अभी भी अपने देश का झंडा देखकर खुशी हुई।
What's Your Reaction?